Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश का अमेठी जिला टीचर फैमिली के चार लोगों की हत्या के बाद सुर्खियों में है। आरोपी ने कुछ ही देर में हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया। अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शिक्षक सुनील कुमार और उनके परिवार की नृशंस हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों ने चंदन वर्मा पर आरोप लगाया था। वारदात के बाद आरोपी चंदन वर्मा का परिवार भी कल शाम से फरार है। आरोपी चंदन वर्मा का परिवार शहर कोतवाली के मटिहा गांव में लल्ला सोनी के यहां किराए पर रहता है। चंदन वर्मा के पड़ोसियों से बातचीत करने पर चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं।
परिवार में होता था विवाद
पड़ोसियों ने बताया कि चंदन वर्मा के परिवार का किसी से अच्छा संबंध नहीं था। पड़ोस में होटल चलाने वाले शख्स ने बताया कि चंदन ने एक बार जहर निगलकर आत्महत्या की कोशिश की थी। संबंध मधुर न होने के कारण चंदन वर्मा की पड़ोसियों से बातचीत नहीं होती थी। घर के दूसरे हिस्से में रहने वाले पड़ोसी ने बताया कि आए दिन परिवार में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था।
यह भी पढ़ें- दोस्ती का खूनी अंजाम! सुनील की पत्नी पूनम और हत्यारे चंदन में थी फ्रेंडशिप? पुलिस के हाथ लगी चैट
हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं था। जिसके बाद सुनील कुमार की पत्नी पूनम और चंदन वर्मा की फेसबुक प्रोफाइल ने पूरे घटनाक्रम का राज खोल दिया। दोनों की प्रोफाइल में पुलिस को एक-दूसरे के फोटो मिले थे। इस प्रोफाइल से छेड़छाड़ न हो सके, इसलिए पुलिस ने लॉक करवा दिया है। पुलिस और एसटीएफ को जांच के दौरान पता लगा था कि चंदन और पूनम के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो हत्या की वजह हो सकती है। हालांकि शुरुआत में पुलिस की जांच का एंगल लूट था।
पुलिस को थी लूट की आशंका
सूत्रों के मुताबिक UP पुलिस मानकर चल रही है कि आरोपी हत्या के लिए सुनील कुमार के घर पहुंचा था। सुनील कुमार ने जैसे ही दरवाजा खोला, आरोपी ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पति को बचाने आई पूनम को भी आरोपी ने वहीं मार गिराया। दोनों बेटियां कमरे के अंदर थीं। आरोपी कमरे में आया और दोनों को मार डाला। इसके बाद फरार हो गया। व्हाट्सऐप स्टेटस में आरोपी ने 5 लोगों के मरने की बात कही थी। माना जा रहा है कि आरोपी मर्डर के बाद खुद आत्महत्या करने की सोच रहा था। लेकिन अब आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें:अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार, स्टेटस डालकर ली थी पति-पत्नी और 2 बेटियों की जान
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
5 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
9 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines