अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार, स्टेटस डालकर ली थी पति-पत्नी और 2 बेटियों की जान

Uttar Pradesh Crime News: अमेठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को लंबे समय से परेशान कर रहा था। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

Uttar Pradesh crime news

Amethi Murder Case: उत्तर प्रदेश के अमेठी में हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी ने शिवरतनगंज इलाके में टीचर पति, उसकी पत्नी और दो बेटियों को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मृतक के पिता के साथ राहुल गांधी ने भी फोन पर बात की थी। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जल्द आपको दिखाऊंगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद भी आत्महत्या करना चाहता था। पुलिस को स्टेटस मिल गया था। जिसके बाद अधिकारियों ने ऐसी आशंका जताई थी। हालांकि आरोपी ने ऐसा किया नहीं। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि उसे अमेठी से ही अरेस्ट किया गया है।

टीचर सुनील और उसकी पत्नी पूनम भारती के परिवार ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। आसपास के लोग भी टीचर फैमिली की हत्या के बाद दहशत में हैं। पोस्टमार्टम के बाद UP पुलिस ने चारों लोगों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। परिजन संस्कार के लिए शव रायबरेली के गांव गदागंज ले गए हैं। गांव में फोर्स तैनात की गई है। सपा नेता और क्षेत्रीय विधायक के अलावा सांसद किशोरी लाल शर्मा ने परिजनों से मुलाकात की है।

पूनम ने 18 अगस्त को दी थी शिकायत

घरवालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजनों ने जघन्य हत्याकांड के लिए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। पूनम भारती की मां ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का कहना है कि चंदन वर्मा लगातार उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। आरोपी के खिलाफ पूनम ने 18 अगस्त को केस दर्ज करवाया था। लेकिन वह पूनम और उसके पति को धमकी दे रहा था। बेटी को अश्लील तस्वीरें भेज रहा था। ब्लैकमेल करने की कोशिश पहले भी आरोपी कर चुका था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ