Amethi Murder Case: अमेठी में दलित शिक्षक और उसके पूरे परिवार की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक दलित शिक्षक की पत्नी पूनम और चंदन वर्मा के बीच जान पहचान थी। इस संबंध की पुष्टि दोनों के वीडियो कॉल और तस्वीरों से हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक चंदन और पूनम का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
चंदन वर्मा हत्याकांड को अंजाम देने से पहले एक मंदिर में दर्शन करने गया था। इसके बाद वह सीधे शिक्षक के घर पहुंचा और पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी चंदन वर्मा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करना चाहता था। घटना को अंजाम देने से पहले चंदन ने व्हाट्स ऐप पर स्टेटस लगाया था कि जल्द ही पांच हत्याएं होंगी।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक हत्याकांड को चंदन ने अंजाम दिया है। पुलिस को पूनम के मोबाइल से चंदन वर्मा के साथ हुई चैट और वीडियो कॉल की जानकारी मिली है। इससे साबित होता है कि पूनम का चंदन से अफेयर था। पुलिस को पूनम और चंदन की साथ में कुछ तस्वीरें भी मिली हैं। माना जा रहा है पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा कर देगी।
हालांकि घटना में सवाल रायबरेली पुलिस पर भी है कि आखिर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी उसने चंदन को गिरफ्तार नहीं किया और वह खुलेआम घूमता रहा। पुलिस चुपचाप हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
क्या है अमेठी का मामला
बता दें कि अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के पास एक सरकारी स्कूल के दलित शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या का आरोप चंदन पर है। अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय सुनील सरकारी शिक्षक थे, जो अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए के मकान में रहते थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुनील की पत्नी (32) बेटी दृष्टि (6) और एक साल की बेटी की भी मौत हो गई है। सुनील रायबरेली के रहने वाले थे और पन्हौना स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक थे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
7 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
18 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
20 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
22 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines