हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'पत्नी से की छेड़छाड़...जान से मारने की धमकी...' कौन है आरोपी चंदन वर्मा जिसकी तलाश में जुटी पुलिस

Who is Chandan Verma: यूपी के अमेठी में गुरुवार रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। मामले में पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस बीच एक आरोपी चंदन वर्मा का नाम सामने आ रहा है।

विज्ञापन
Who is Chandan Verma

Amethi Murder Case: उत्तरप्रदेश के अमेठी में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों की गुरुवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार ने एक महीने पहले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसके अनुसार अगर उनके साथ अनहोनी होती है वह इसके लिए जिम्मेदार होगा। मामले में एसपी ने बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ये मौते मामले से जुड़ी हैं या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अमेठी के एसपी अनुप कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुनील की पत्नी पूनम ने 18 अगस्त को रायबरेली में चंदन वर्मा के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में कहा गया था कि अगर उसे या उसके परिवार को कुछ भी होता है तो चंदन वर्मा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। एसपी ने कहा कि अभी तक इस मामले में जांच की जरूरत है। बता दें कि घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर है।

ये भी पढ़ेंः अश्‍लील हरकत से मना क‍िया तो मारे थप्‍पड़, 47 दिन तक सोती रही पुलिस! गोलियों की भेंट चढ़ा पूरा परिवार

जांच के लिए टीमें गठित

वहीं उधर हत्याकांड के बाद से ही चंदन वर्मा फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस प्रेम-प्रसंग का संदेह भी जता रही है क्योंकि एफआईआर करवाने के एक महीने बाद ही शिक्षक, पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तीन से ज्यादा बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मौके से 9 खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

जानें कौन हैं चंदन वर्मा

चंदन वर्मा रायबरेली जिले के तेलिया कोट का रहने वाला है। 18 अगस्त को सुनील की पत्नी बच्चे को सुमित्रा हाॅस्पिटल में दवा दिलाने गई थी। इस दौरान चंदन ने सुनील की पत्नी से अश्लील हरकत की थी और सुनील की पिटाई भी की थी। इसके साथ ही उसने धमकी दी थी कि अगर एफआईआर दर्ज हुई तो उसे जान से मार देगा। फिलहाल पुलिस चंदन वर्मा की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि चंदन की गिरफ्तारी से हत्या से जुड़े कई राज खुल सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 10 मजदूरों की मौत, मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्र्क ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर

विपक्ष ने साधा निशाना

वहीं मामले को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने पोस्ट कर कहा कि नहीं चाहिए भाजपा। वहीं मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अमेठी में दलित परिवार के चार लोगों की हत्या अत्यंत दुखद घटना है। सरकार दोषियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए ताकि अपराधी बेखौफ न रहें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें