हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमेठी हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश कर रहा था, यूपी पुलिस ने गोली मारी

Amethi Murder Accused Injured in Shootout: अमेठी में चार लोगों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा ने पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने दारोगा की पिस्टल भी छीन ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया।

विज्ञापन
Amethi Murder Accused Chandan Verma Encounter

Amethi Murder Accused Chandan Verma Encounter: यूपी के अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। इस दौरान वह घायल हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे बरामदगी के लिए लेकर जा रही थी तभी उसने पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की। तब पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। घटना मोहनगंज थाना क्षेत्र की है। यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा को नोएडा के जेवर टोल प्लाजा से अरेस्ट किया था।

बता दें कि अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक सुनील कुमार, पत्नी पूनम, बेटी दृष्टि और एक साल की सुनी की गुरुवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को गोली मारने की कोशिश भी की। हत्या के समय आरोपी इतने गुस्से में था कि उसे जो दिखा उसको गोली मारी।

मृतक परिवार ने एक महीने पहले हत्या के आरोपी चंदन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसमें कहा गया था कि अगर उनके साथ कुछ अनहोनी होती है तो इसके लिए वह जिम्मेदार होगा। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के अनुसार सुनील मुल रूप से रायबरेली जिले के रहने वाले थे। वह अमेठी के पन्हौना में एक सरकारी स्कूल में तैनात थे। बता दें कि सुनील की पत्नी पूनम 18 अगस्त को रायबरेली में चंदन वर्मा के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट 1989 के तहत छेड़छाड़ और एफआईआर दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः सुसाइड की कोशिश कर चुका, किसी से नहीं बोलचाल… अमेठी हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा के बारे में क्या बोले पड़ोसी?

स्टेट्स में लिखा 5 लोग मरने जा रहे

बता दें कि गिरफ्तारी से पहले आरोपी चंदन वर्मा के व्हाट्सऐप स्टेट्स ने सभी को चौंका दिया। चंदन में स्टेट्स में लिखा थ कि 5 लोग मरने जा रहे हैं, मैं जल्द आपको दिखाऊंगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद भी सुसाइड करना चाहता था। इसलिए उसने 5 लोगों की हत्या की बात स्टेट्स पर लिखी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः    अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तार, स्टेटस डालकर ली थी पति-पत्नी और 2 बेटियों की जान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola