Watch Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। वीडियो भी ऐसा ही जिसने सरकारी तंत्र पर एक नहीं कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में महिला की मौत हो गई तो उसके पति को एंबुलेंस तक नहीं मिली। इसके शख्स अपनी पत्नी को बोरे में गठरी बांधी और बांस पर टांग के लिए चल दिया। पत्नी के शव को ले जाते हुए शख्स का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो
काफी दिनों से बीमार थी पत्नी
जानकारी के मुताबिक मामला प्रयागाज के झूंसी इलाके का है। यहां के नीबी गांव में नखड़ू अपनी पत्नी अनीता (26) के साथ रहता था। बताया गया है कि अनीता काफी दिनों से बीमार थी। शुक्रवार को उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसका शव ले जाने के लिए अस्पताल की ओर से एंबुलेंस तक नहीं मिली। हारा पति, आखिर क्या करता। इसके एक कपड़े की गठरी बनाई। इसके बाद बांस में फंसा कर महिला का पति और पिता शव को ले जाने लगे।
अस्पताल से नहीं मिली एंबुलेंस
अस्पताल से घाट कुछ दूरी पर है। लेकिन पिता और पति शव को अपने कंधो पर ही ले गए। हालांकि जब इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो एक चौकी प्रभारी ने ई-रिक्शे का इंतजाम कराया और फिर शव को श्मशान तक पहुंचाया। झूंसी थाना के प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों ने पैसे इकट्ठे करके शव के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
9 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
10 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
12 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
12 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
13 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
14 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
18 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
19 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
20 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines