स्कूली बच्ची का दुपट्टा खींचने वाले आरोपियों का UP पुलिस ने किया ये हाल, ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Men Who Pulled Girl Dupatta Arrested After Encounter: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में स्कूली छात्रा से छेड़खानी मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीन आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस को देखने के बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जबकि भागने के दौरान तीसरे आरोपी का पैर फ्रैक्चर हो गया। तीसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
शुक्रवार दोपहर की घटना में छेड़खानी के दौरान स्कूल से घर लौट रही छात्रा सड़क पर गिर गई थी, जिसके बाद पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उसे कुचल दिया था। घटना में छात्रा की मौत हो गई थी। घटना के बाद छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराया था।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1703236384952344686
अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत सिन्हा ने कहा कि दो आरोपियों शाहबाज और फैसल ने इलाज के दौरान भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में उनके पैर में गोली लग गई। तीसरा आरोपी नाबालिग है, भागते समय उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
घटना शुक्रवार की है जब साइकिल से घर लौट रही स्कूली छात्रा से बाइक सवार मनचलों ने छेड़खानी की और उसका दुपट्टा खींच दिया। इससे छात्रा ने साइकिल से नियंत्रण खो दिया और सड़क के दूसरी ओर जाने लगी। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। घटना में छात्रा के सिर में गहरी चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: