Ambedkar Statue Row: उत्तर प्रदेश के भदोही में अंबेडकर की मूर्ति हटाने को लेकर शनिवार को पुलिस और लोगों के बीच झड़प हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लोगों के एक समूह ने शनिवार को पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस रात भर में अवैध रूप से स्थापित बीआर अंबेडकर की मूर्ति को हटाने पहुंची थी। झड़प में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।
सर्किल ऑफिसर (सीओ) भुवनेश्वर कुमार पांडे ने कहा कि पुलिस ने भदोही पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मामूली बल का प्रयोग किया। पुलिस ने बताया कि मौके से तीन महिलाओं समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
51 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अजय सेठ ने कहा कि इस संबंध में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत 21 नामजद समेत 51 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, सर्किल अफसर पांडे ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मुशीलाटपुर गांव में तालाब के लिए निर्धारित जमीन पर बनाए गए चबूतरे पर शुक्रवार की रात अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई।
सीओ ने कहा कि शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से मूर्ति हटाने को कहा जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध किया। उन्होंने बताया कि जब अधिकारियों ने प्रतिमा हटाने की कोशिश की, तो भीड़ ने पथराव कर दिया, जिससे पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
सीओ ने कहा कि इलाके में तनाव व्याप्त है और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस बीच अधिकारियों ने प्रतिमा को थाने में रखवा दिया है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
11 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
11 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
11 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
12 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
21 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines