Ambedkar Nagar accident: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ गांव के पास देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. दिल दहला देने वाली बात यह है कि मरने वालों में अधिकांश वे लोग थे, जो सड़क पर गिरे घायल बाइक सवारों की मदद करने के लिए वहां जमा हुए थे. जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगे. आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें संभालने लगे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार काल बनकर आई और भीड़ को रौंदते हुए गहरे गड्ढे में जा पलटी.
अस्पताल ले जाते समय टूटी सांसें
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया. अन्य 2 गंभीर घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर भेजा गया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
मरने वालों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों में कार का चालक भी शामिल बताया जा रहा है. अब तक 6 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है, जिनमें उत्तम (निवासी सेमरा, कटका), आदित्य (25 वर्ष, निवासी जैना, सम्मनपुर), छोटू उर्फ दिव्यांश (14 वर्ष, निवासी जैना, सम्मनपुर), राजू गुप्ता (32 वर्ष, निवासी सिकंदरपुर, सम्मनपुर), लालचंद (24 वर्ष, निवासी पट्टी मोईन, जलालपुर), कैफे (32 वर्ष, निवासी सैदापुर)
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. जयवीर सिंह ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. दो अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है.
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
7 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
9 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
9 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
11 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
12 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
13 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
15 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines