Amarjeet Singh aka bittu: आज सुबह उत्तराखंड से एक एनकाउंटर की खबर आई है। हरिद्वार पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ मिलकर एक शार्प शूटर को ढेर कर दिया है, जिसका नाम अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू था। बीती रात देर तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बिट्टू को ढेर कर दिया। मगर उसके साथ मौजूद शख्स मौके से फरार हो गया और अब पुलिस दूसरे शख्स की तलाश में जुटी है।
तरसेम सिंह की हत्या
अमरजीत सिंह का नाम काफी पहले से ही पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था। मगर 28 मार्च को अमरजीत सिंह ने नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से अमरजीत पुलिस के निशाने पर आ गया। 28 मार्च को अमरजीत अपने एक साथी के साथ बाइक पर आया और तरसेम सिंह पर लगातार गोलियां बरसाने लगा।
पुलिस ने किया एंनकाउंटर
अमरजीत और उसका साथी पिछले 12 दिनों से फरार थे। मगर बीती रात एक चेकपोस्ट पर दोनों को पकड़ा गया। पुलिस को देखते ही दोनों ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश की। इस मुठभेड़ में अमरजीत को गोली लगी और वो मौके पर ढेर हो गया, मगर बाइक पर सवाल अमरजीत सिंह का दूसरा साथी भाग निकला। अब पुलिस उसकी तलाश में है।
कौन था अमरजीत सिंह?
अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू एक शार्प शूटर था, जिसने अपनी गोलियों से कई लोगों को मौत के घाट उतारा था। बता दें कि अमरजीत सिंह पर कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं तरसेम सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने अमरजीत सिंह पर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
10 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
13 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
14 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
16 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
19 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines