जब भी कोई आदमी लोन लेता है और वो उसे चुकाने में नाकाम रहता है या उसकी मृत्यु हो जाती है, तो बैंक पत्नी उस लोन को चुकाने के लिए पत्नी को जिम्मेदार मानता है. लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक अहम फैसला सुनाते हुए ये साफ किया है कि पति की पर्सनल लोन की भरपाई उसकी पत्नी या विधवा नहीं करेगी. अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए भारतीय स्टेट बैंक को फटकार लगाई और उसके रवैये को बैंकिंग नियमों का उल्लंघन बताया. कोर्ट ने आदेश दिए कि महिला की फिक्स्ड डिपॉजिट से काटी गई पूरी रकम ब्याज समेत वापस लौटाई जाए.
ये भी पढ़ें: यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, बदल गए फीस के रूल्स
क्या है मामला?
लखनऊ की रहने वाली नेहा मिश्रा के पति ने नवंबर 2020 में SBI से 15 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से मई 2021 में उनकी मौत हो गई. वो मेडिसिन अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर थे. पति की मौत के बाद SBI ने बकाया लोन की वसूली के लिए सितंबर 2025 में उनकी पत्नी नेहा मिश्रा को कानूनी नोटिस भेजा. उनका सैलरी अकाउंट फ्रीज कर दिया, जिसे बाद में RBI लोकपाल के हस्तक्षेप के बाद बहाल किया गया. इसके बाद बैंक ने महिला के FD अकाउंट से 19.90 लाख रुपये काट लिए. इस मामले पर न्यायमूर्ति शेखर बी. सर्राफ और अवधेश कुमार चौधरी की बेंच ने SBI की इस एक्शन की कड़ी निंदा की.
ज्वॉइंट लोन की स्थिति में क्या होता है?
अगर पति और पत्नी मिलकर लोन लेते हैं, तो उसे चुकाने के लिए दोनों जिम्मेदार होते हैं. अगर पत्नी ने पति के लोन में बतौर गारंटर हस्ताक्षर किए हैं, तो पति की मृत्यु के बाद बैंक पत्नी से लोन चुकाने के लिए कह सकता है. अगर पति की मृत्यु के बाद पत्नी को उसकी कोई पैतृक या पर्सनल संपत्ति विरासत में मिलती है, तो उस सीमा तक ही देनदारी आ सकती है, व्यक्तिगत बचत या एफडी से सीधा पैसा नहीं काटा जा सकता.
ये भी पढ़ें: Loan Rate Hike Alert: फिर महंगी होगी लोन की EMI? अक्टूबर से 0.50% तक रेपो रेट बढ़ा सकता है रिजर्व बैंक
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
10 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
15 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
20 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines