Allahabad University started special course for commerce student: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर अक्सर इसके चर्चे हर जगह होते हैं। इन सबके बीच एक बार फिर विश्वविद्यालय की ओर से ऐसी शुरुआत हुई है, जिसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आपको बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) के कॉमर्स डिपार्टमेंट की ओर से कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों की सुविधा के लिए एक खास तरह का कोर्स शुरू किया गया है। जिसमें बताया गया है कि विश्वविद्यालय के छात्रों को भगवद गीता, रामायण और उपनिषदों के साथ-साथ चाणक्य नीति का ज्ञान दिया जाएगा। एक अध्ययन के तहत छात्रों को भगवान श्री कृष्ण के मैनेजमेंट मंत्र यानी प्रबंधन मंत्र को सिखाया जाएगा।
सत्र की शुरूआत में बड़े उद्योगपति के स्मार्ट मैनेजमेंट की मिलेगी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, कॉमर्स डिपार्टमेंट की ओऱ से शुरू किया गया ये कोर्स इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू किया गया है, जिसमें पांच साल का संपूर्ण BBA-MBA पाठ्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस सत्र के स्पेशल कोर्स को करने वाले छात्र सबसे पहले देश के जाने माने और बड़े उद्योगपति जैसे जेआरडी टाटा, अजीम प्रेमजी, धीरूभाई अंबानी, नारायण मूर्ति, सुनील मित्तल और बिड़ला के स्मार्ट प्रबंधकीय फैसलों की जानकारी दी जाएगी और उसका अध्ययन कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में ‘आतंक की शपथ’ लेकर यूपी को दहलाना चाहते थे AMU के छात्र, ISIS की खौफनाक साजिश के खुले राज
मन को शांत रखने के लिए सिखाया जाएगा ‘अष्टांग योग’
कोर्स के जरिए छात्रों को भगवान श्री कृष्ण के मैनेजमेंट मंत्र के साथ-साथ विभाग की ओऱ से आध्यात्म से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसके लिए इस कोर्स को करने वाले छात्रों को अष्टांग योग भी सिखाया जाएगा, जिसके सहारे छात्र किसी विपरीत परिस्थिति में चिंताओं से जूझ रहे मन को शांत रखने में मदद करेंगे।
कोर्स में लागू है ‘Multiple Entry-Exit System’
आपको बताते चलें कि कॉमर्स विभाग ने पिछले महीने से 26 छात्रों के साथ इस स्पेशल कोर्स को शुरू किया है, जिसमें 10 सेमेस्टर होंगे जो 220 क्रेडिट के होंगे। इसमें मल्टीपल एंट्री, एग्जिट सिस्टम लागू किया जाएगा। यानी अगर कोई छात्र कोर्स शुरू के पहले साल में अपनी पढ़ाई छोड़ता है तो उसे 1 साल का सर्टिफिकेट मिलेगा। इसी के साथ यदि दूसरे साल छोड़ता है तो डिप्लोमा, तीसरे साल में बीबीए की डिग्री और पांचवें साल में एमबीए की डिग्री मिलेगी।
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में ‘आतंक की शपथ’ लेकर यूपी को दहलाना चाहते थे AMU के छात्र, ISIS की खौफनाक साजिश के खुले राज
कोर्स में सीखेंगे स्टार्टअप मैनेजमेंट
इस कोर्स की कॉर्डिनेटर शेफाली नंदन ने कहा कि भारतीय मैनेजमेंट और प्रैक्टिकल के पेपर में छात्रों को आध्यात्मिकता और प्रबंधन, सांस्कृतिक शिष्टाचार, मानवीय मूल्य और मैनेजमेंट, अष्टांग योग, जीवन का समग्र दृष्टिकोण और ध्यान और तनाव के साथ-साथ सभी विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। शेफाली ने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्टार्टअप मैनेजमेंट को भी इस कोर्स में प्रमुखता से जोड़ा गया है।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
8 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
25 mins ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
12 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
15 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
21 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
21 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
23 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines