Allahabad University Professor Comment On Shri Ram Krishna: प्रयागराज स्थित इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. विक्रम ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि यदि आज प्रभु श्री राम होते मैं ऋषि शंभुक का वध करने के आरोप में धारा 302 के तहत जेल भेज देता। वहीं अगर कृष्ण होते तो महिलाओं के साथ शारीरिक प्रताड़ना के आरोप में उनको जेल भेज देता।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट
सोशल मीडिया पर उनकी विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद अब कई हिंदूवादी संगठनों की प्रतिक्रिया सामने आई है। बजरंग दल के संयोजक शुभम कुशवाहा ने उनकी इस विवादित पोस्ट को लेकर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि इलाहाबाद विवि के प्रोफेसर ने हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी कर बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में प्रोफेसर को अरेस्ट करने और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन पर टिप्पणी करने की मांग की है।
पहले भी कर चुके हैं विवादित टिप्पणी
वहीं मामले में विश्व हिंदू परिषद् ने प्रतिक्रिया दी है। विहिप ने प्रोफेसर विक्रम के कठोर कार्रवाई की मांग की है। विहिप के प्रयागराज प्रांत के संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करना हिंदू समाज को भड़काया जा रहा है। यह सब कुछ सुनियोजित है। बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसी अमर्यादित टिप्पणी की गई है। प्रोफेसर पर पुलिस और प्रशाासन को तुरंत कार्रवाई करते हुए निलंबित कर देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले भी विक्रम कई बार हिंदुओं पर अमर्यादित टिप्पणी कर चुके हैं। इसको लेकर विवि के छात्रों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
4 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
20 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
22 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines