Sambhal Jama Masjid News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित शाही जामा मस्जिद के सर्वे मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने सोमवार को मुस्लिम पक्ष की रिव्यू अर्जी को खारिज कर दिया और निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए निचली अदालत द्वारा जारी आदेश को बरकरार रखा। मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी गई। अदालत ने निचली अदालत के आदेश में कोई मुद्दा नहीं पाया। हाई कोर्ट के इस फैसले से साफ हो गया कि संभल की जिला अदालत में सर्वे का मुकदमा आगे चलेगा।
यह भी पढे़ं : संभल मस्जिद का बदला नाम तो विवाद क्यों? ASI के नए साइनबोर्ड पर विरोध शुरू
हाई कोर्ट ने 13 मई को फैसला रखा था सुरक्षित
जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने मुस्लिम पक्ष की दलीलें नामंजूर करते हुए यह फैसला सुनाया। मस्जिद कमेटी की सिविल रिवीजन पिटीशन पर बहस पूरी होने के बाद हाई कोर्ट ने 13 मई को फैसला सुरक्षित रखा था। मस्जिद कमेटी ने संभल की जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद पर सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की थी। मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुकदमे की पोषणीयता को चुनौती दी थी। उन्होंने 19 नवंबर 2024 के सिविल कोर्ट के फैसले को चैलेंज किया था।
अधिवक्ता हरि शंकर जैन ने क्या कहा?
इसे लेकर गाजियाबाद में अधिवक्ता हरि शंकर जैन ने कहा कि कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी और कहा कि सर्वेक्षण सही था। जो भी सर्वेक्षण हुआ है, उसे पढ़कर रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया जाएगा। अगर वे (मुस्लिम पक्ष) सुप्रीम कोर्ट जाते हैं तो हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
क्या है मामला?
संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हिंदू पक्ष की मांग थी कि यहां पर ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर सर्वे कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। हाई कोर्ट के इस फैसले को अब सर्वे की इजाजत के रूप में देखा जा रहा है।
राजनीतिक हलचल तेज
इस फैसले के बाद प्रदेश में राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और संभल जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विवादों में न्यायिक प्रक्रिया के तहत पारदर्शिता और संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। इलाहाबाद हाई कोर्ट का यह फैसला संभल मस्जिद विवाद में निर्णायक माना जा रहा है।
यह भी पढे़ं : संभल मस्जिद की रंगाई-पुताई की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के SP सांसद, ASI से पूछे सवाल
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines