Rahul Gandhi Plea Rejects: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक याचिका खारिज करके बड़ा झटका दिया है. मामला सितंबर 2024 में अमेरिका की यात्रा के दौरान सिख समुदाय पर दिए गए बयान का है, जिससे संबंधित याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने 3 सितंबर 2025 को फैसला सुरक्षित रखा था, जो आज 26 सितंबर 2025 को हाई कोर्ट की सिंगल बेंच के जस्टिस समीर जैन ने सुनाया. ऐसे में अब राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामला वाराणसी की MP-MLA कोर्ट में चलता रहेगा.
यह भी पढ़ें: ‘वोट डिलीट, गलत मोबाइल नंबर, FIR के बाद भी कार्रवाई नहीं…’, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए क्या-क्या आरोप?
क्या कहा था सांसद राहुल गांधी ने?
बता दें कि सितंबर 2024 में राहुल गांधी अमेरिका की 3 दिवसीय यात्रा पर गए थे. 8 से 10 सितंबर को लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने टेक्सास की डलास, वर्जीनिया की हर्नडन और वॉशिंगटन DC की जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में बैठकें की थीं और इंटरव्यू दिए थे. भारतीय प्रवासी समुदायों, छात्रों और अमेरिकी सांसदों से बातचीत में भारत में बढ़ती बेरोजगारी, आरक्षण, जाति जनगणना, सिख समुदाय के अधिकारों और लोकतंत्र पर विचार व्यक्त किए थे. इस दौरान 10 सितंबर 2024 को जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में सिख समुदाय के लोगों को पगड़ी और कड़ा पहनने या गुरुद्वारे जाने की आजादी नहीं है.
यह भी पढ़ें: ‘चुनाव आयोग अब गोदी आयोग बन गया’, यात्रा के बीच राहुल गांधी-तेजस्वी यादव ने EC पर बोला हमला
BJP ने बयान को देशविरोधी बताया
बता दें कि BJP ने राहुल गांधी के बयान को देशविरोधी और भारत की छवि खराब करने वाला बताते हुए विवाद खड़ा किया. सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर में रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान नागेश्वर मिश्रा ने 28 नवंबर 2024 को वाराणसी की MP-MLA कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया. फिर नागेश्वर मिश्रा ने 21 जुलाई 2025 को वाराणसी की सेशन कोर्ट में मामले को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ निगरानी याचिका दाखिल की, जिसे स्वीकार कर लिया गया. राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर, लेकिन उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया है.
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
7 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines