FIITJEE Coaching Centre Case: एक साल पहले प्रयागराज FIITJEE कोचिंग सेंटर बंद होने का मामला काफी बढ़ गया था। यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा, जहां पर कोर्ट की तरफ से राहत दे दी गई। इसके बाद फिर से एक ऐसा ही मामला नोएडा से सामने आया है। नोएडा में FIITJEE कोचिंग सेंटर को भी अचानक से बंद कर दिया गया। यह मामला भी कोर्ट तक जा पहुंचा है। जिसमें आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। यह सुनवाई कोर्ट नंबर-43 में जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अनिल कुमार की बेंच करेगी।
अभिभावकों ने दायर की याचिका
जिनके बच्चे इस कोचिंग सेंटर्स में तैयारी कर रहे थे, अभिभावकों ने याचिका दायर की है। याचिका नंबर CRLP-15893/2025 के रूप में रिट (Writ) दायर की गई है। उन अभिभावकों ने आरोप लगाया कि FIITJEE ने उनके बच्चों की जेईई जैसी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर लाखों रुपये की फीस ली है, लेकिन जनवरी 2025 में इन्होंने अचानक से कोचिंग सेंटर बंद कर दिया। उनका कहना है यह ऐसे समय पर किया गया है जब उनके बच्चों के बोर्ड और जेईई मेन एग्जाम होने वाले थे।
ये भी पढ़ें: CBSE ने जारी की स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस, स्टूडेंट्स की सेफ्टी के लिए यह सिस्टम लगाना हुआ अनिवार्य
लोन लेकर जमा की थी फीस
बता दें कि सेंटर में पढ़ाने के लिए मोटी रकम वसूली जाती थी। इसके लिए कुछ अभिभावक ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने बच्चों के दाखिले के लिए लोन तक लिया था। उन्होंने लोन लेकर सेंटर में एकमुश्त फीस जमा की है। इस पर उनका कहना है कि सेंटर बंद कर दिया गया और उनको किसी तरह की फीस वापसी का ऑफर भी नहीं किया गया। उनका कहना है कि बिना बताए सेंटर बंद करने पर बच्चों को रिफंड तो मिलना चाहिए। इस पूरे मामले को लेकर अभिभावकों ने नोएडा के सेक्टर-58 थाने में FIR संख्या 0041/2025 दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसमें कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद ही पीड़ित लोग हाईकोर्ट पहुंचे हैं।
FIITJEE सेंटर का क्या है पूरा मामला?
साल 2024 में प्रयागराज FIITJEE सेंटर बंद हो गया था। इसके खिलाफ दायर याचिका (Criminal Misc. Writ Petition No. 12353 of 2024) में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 3 अक्टूबर 2024 को सुनवाई की थी। इसमें जस्टिस विवेक कुमार बिड़ला और जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल शामिल थे। उस दौरान हाईकोर्ट ने एक आदेश जारी किया। दरअसल, कोर्ट ने उस वक्त FIITJEE को अभिभावकों की पूरी फीस लौटाने का आदेश दिया था। अब नोएडा में भी इसी तरह का मामला सामने आया है, जिसमें भी अभिभावकों को राहत की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: देश के इन टॉप इंस्टीट्यूट से करें BTech, नहीं होती JEE स्कोर की जरूरत
संबंधित खबरें
केरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
6 hrs agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
11 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
11 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
13 hrs agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
16 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
1 day agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
1 day agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
1 day agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines