Allahabad High Court Comments SC/ST Act Proven: SC/ST एक्ट से जुड़े एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कई टिप्पणियां की हैं। फैसला सुनाते हुए बताया कि आखिर इस एक्ट के तहत कोई अपराध कब सिद्ध माना जाएगा? पीठ ने यह टिप्पणियां एक स्कूल के मालिक के खिलाफ चल रही SC/ST एक्ट के तहत आपराधिक कार्यवाही की सुनवाई के दौरान की है। कोर्ट ने स्कूल के मालिक के खिलाफ चल रही कार्यवाही को रद्द करते हुए कहा कि इस एक्ट के तहत किसी व्यक्ति पर तभी मुकदमा चलाया जा सकता है जब उसने किसी को जाति के आधार पर सार्वजनिक स्थान पर अपमानित किया हो।
न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने सुनाया फैसला
दरअसल, एक स्कूल के मालिक के खिलाफ उसी स्कूल के एक स्टूडेंट के पिता ने केस किया था कि आरोपी ने उसे स्कूल में जातिसूचक गालियां दी है। स्टूडेंट के पिता के इसी केस को स्कूल के मालिक ने कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसका फैसला सुनाने हुए लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने कहा कि SC/ST समुदाय के सदस्य को उसकी जाति के नाम से बुलाना दुर्व्यवहार या अपराध नहीं है। SC/ST एक्ट के तहत अगर ऐसी घटना किसी घर के अंदर होती है जहां कोई दूसरा बाहरी व्यक्ति मौजूद नहीं है, तो ऐसे में यह अपराध नहीं माना जाएगा।
यह भी पढ़ें: महिला का पुलिस के सामने हत्या का कबूलनामा
SC/ST एक्ट के तहत अपराध
पीठ ने कहा कि आरोपी मालिक ने सार्वजनिक रूप से शिकायतकर्ता के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने अपनी याचिका में कही भी उस घटना के बारे साफ तौर पर कुछ भी नहीं बताया है। पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, SC/ST एक्ट के तहत कोई अपराध तब अपराध माना जाएगा, जब समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्ति का सार्वजनिक रूप से अपमान और उत्पीड़न किया गया हो।
क्या है शिकायतकर्ता की याचिका में?
शिकायतकर्ता ने स्कूल के मालिक पर आरोप लगाया कि उसने उसके बेटे को 12वीं कक्षा की परीक्षा में फेल कर दिया। जब इस बारे वह स्कूल में बात करने गए तो आरोपी मालिक ने उनकी जाति का नाम लेकर उन्हें गालियां भी दी। शिकायतकर्ता का दावा है कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी के सहयोगियों ने केस वापस लेने के लिए कहा, जिसके लिए उन्होंने 5 लाख रुपये भी ऑफर किए।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
8 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines