Allahabad High Court ASI Report: संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई नहीं होगी। एएसआई की रिपोर्ट के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने एएसआई की निगरानी में सफाई करने के आदेश दिए। ASI ने आज सुबह हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की। इसके बाद कोर्ट ने ASI की निगरानी में जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार को आदेश के बाद ASI की तीन सदस्यीय कमेटी संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंची। टीम ने यहां पर डेढ़ घंटे तक रिपोर्ट तैयार की।
मस्जिद कमेटी ने दायर की थी याचिका
गुरुवार को मस्जिद पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 3 सदस्यीय कमेटी गठित की। कोर्ट ने कमेटी को शुक्रवार तक मस्जिद का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट दें। मामले में शुक्रवार को 10 बजे न्यायाधीश रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई की। एएसआई की रिपोर्ट में कहा गया कि मस्जिद में पहले से ही पेटिंग हैं। नए सिरे से पेंटिंग कराए जाने की जरूरत नहीं है। एएसआई की रिपोर्ट पर मस्जिद कमेटी ने आपत्ति जताई। इसके बाद कोर्ट ने कमेटी से लिखित में आपत्ति दर्ज कराने को कहा। मामले में अब मस्जिद कमेटी 4 मार्च को अपनी आपत्ति दाखिल करेगी। हिंदू पक्ष ने इस मामले में हलफनामा दाखिल करने की इजाजत मांगी है। इसके बाद कोर्ट ने 4 मार्च को ही हलफनामा दाखिल करने को कहा है।
ये भी पढ़ेंः Noida News: पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, 1 को लगी गोली; 2 गिरफ्तार
हिंदू पक्ष ने जताई थी आपत्ति
गौरतलब है कि 25 फरवरी को जामा मस्जिद कमेटी के वकील जाहिर असगर ने मस्जिद की रंगाई पुताई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। उन्होंने कहा कि हम हर साल रमजान से पहले मस्जिद की रंगाई-पुताई करते हैं लेकिन इस बार प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है।
इससे पहले मस्जिद कमेटी ने रंगाई-पुताई को लेकर डीएम और एएसआई को लेटर लिखा। इस पर डीएम ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। डीएम ने कहा कि यह मस्जिद एएसआई के अधीन है। ऐसे में हर प्रकार का निर्णय एएसआई करेगी। वहीं याचिका पर हिंदू पक्ष ने कहा कि रंगाई-पुताई कर मुस्लिम पक्ष साक्ष्यों को मिटाना चाहता है। इसलिए परमिशन नहीं दी जाए।
ये भी पढ़ेंः ‘साॅरी मम्पी-पापा, तंग आ चुका हूं…’, आगरा में TCS मैनेजर ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
5 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
8 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
9 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
19 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
22 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
23 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines