Allahabad HC Sambhal Mosque Verdict: संभल की जामा मस्जिद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई करने का आदेश दे दिया है। ऐसे में हिंदू संगठनों को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को कुछ शर्तों के साथ इसकी इजाजत दी है। कोर्ट ने कहा कि संभल की शाही मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम तीन सदस्यीय कमेटी की निगरानी में होगा। कोर्ट ने कहा कि एएसआई और वैज्ञानिक के अलावा प्रशासन के एक अधिकारी की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाए। कमेटी आज ही मस्जिद का दौरा करेगी। कमेटी की जिम्मेदारी होगी रंगाई के काम के दौरान मस्जिद के स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नहीं हो।
कमेटी की निगरानी में होगा काम
कमेटी रंगाई से जुड़ी जानकारी काम पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश करेगी। मस्जिद की रंगाई पुताई का मामला मस्जिद कमेटी के वकील फरमान नकवी ने उठाया था। सुनवाई के दौरान मस्जिद कमेटी के वकील ने पुराने समझौते का जिक्र किया। वह साफ सफाई करना चाहते हैं। इसके बाद कोर्ट ने एएसआई से उसका पक्ष पूछा? जिस पर एएसआई ने कहा कि सफाई और मरम्मत की बात समझौते में दी गई थी।
ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में प्रिंसिपल की पिटाई से 8 साल की छात्रा के आंखों की रोशनी गई, DM ने दिए जांच के आदेश
हिंदू पक्ष ने जताई ये आपत्ति
हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने मस्जिद में दलीलों का विरोध करते हुए कहा सफाई के नाम मस्जिद में बनी हिंदू कलाकृतियों को तबाह करने की योजना है। जिस पर कोर्ट ने कहा हम आपकी आपत्ति को समझते हैं। हम आपकी आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए ही रंगाई की इजाजत देंगे। कोर्ट ने निर्देश दिया कि रंगाई पुताई के काम की वीडियोग्राफी होगी। इस दौरान इमारत को कोई नुकसान नहीं हो। कोर्ट ने कहा कि हिंदू पक्ष की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए ही काम किया जाए।
ये भी पढ़ेंः देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा लखनऊ का ये इलाका, पकड़ा गया गैंगस्टर
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines