News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Uttar Pradesh News: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कई राज्यों की भाजपा सरकार को घेरते हुए बड़ा बयान दिया है। रविवार को आजमगढ़ में ‘ऑल इंडिया सेव मदरसा कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि असम से लेकर यूपी तक में बीजेपी सरकार द्वारा मदरसों पर हाथ डाला जा रहा है। मदरसों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें बंद कराया जा रहा है। इसे रोकने के लिए ही इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है।
मौलाना अरशद मदनी ने आगे कहा कि यह आयोजन किसी जश्न के लिए नहीं किया गया है। इसका आयोजन मदरसों को बंद कराए जाने वाले मामले को लेकर किया गया है। जिससे की हम आपस में बातचीत कर मदरसों को बचाने की रणनीति तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मदरसों को तरह-तरह के नोटिस दिए जा हैं और उन्हें बंद कराया जा रहा है। यह सरासर गलत है। पूर्वी यूपी में कई मदरसों को नोटिस देकर बंद कराया गया है।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मदरसों पर हाथ डालने वाला पहला राज्य असम है। वहां भाजपा सरकार है। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने मदरसों पर हाथ डाला। अब यूपी सरकार भी ऐसा कर रही है। अब जानकारी मिल रही है कि हरियाणा सरकार ने भी पानीपत और अन्य जगहों के मदरसों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।
#WATCH | Azamgarh, UP | Addressing at the ‘All India Save Madrasas Conference’, President of Jamiat Ulama-i-Hind, Arshad Madani says, “This event has not been organised for any celebration… The Madrasas in UP are getting different types of notices and are being shut down. This… pic.twitter.com/g9C48hTFs9
— ANI (@ANI) June 1, 2025
---विज्ञापन---
मौलाना ने आगे कहा कि आपस में संवाद स्थापित करने के लिए यह आयोजन किया गया है। यह सालाना होने वाला जलसा नहीं है। यह कॉन्फ्रेंस अपने मदरसों को बचाने के लिए की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।