Aligarh Saas Damad Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास-दामाद की प्रेम कहानी ने लोगों को हैरान कर दिया। अपनी बेटी की शादी से 9 दिन पहले अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास वापस आ गई है। मगर उसके गांव की महिलाओं में उसे लेकर काफी गुस्सा है। महिलाओं का कहना है कि उसने देश और समाज का नाम बदनाम किया है। 40 साल की महिला ने 20 साल के बेटे समान दामाद के साथ भागकर वो काम किया है जो बहुत ही शर्मनाक है। मंडराक गांव की महिलाओं में अनिता उर्फ सपना को लेकर काफी आक्रोश है। महिलाओं का कहना है कि वो घर से चोरी करते फरार हुई है जबकि अनिता का कहना है कि वो सिर्फ 200 रुपये और अपना फोन लेकर घर से गई थी।
जितेंद्र नहीं करता था अनिता से मारपीट
जहां अनिता ने अपने पति जितेंद्र पर आरोप लगाए थे कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और गंदी गाली देता था। वहीं गांव की महिलाओं का कहना है कि जितेंद्र तो बहुत अच्छा इंसान है। उसने कभी ऊंची आवाज में अनिता से बात नहीं की तो मार पिटाई की बात तो बहुत दूर की है। उस पर मार पिटाई के लगाए इल्जाम झूठे हैं। वहीं कुछ महिलाओं का कहना है कि वो झूठी थी और बहुत ज्यादा झूठ बोलती थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में एक और ‘मुस्कान’… पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुली पत्नी की पोल, सांप निकला बेगुनाह
घर से पैसे लेकर फरार हुई है वो
महिलाओं का कहना है कि अनिता घर से पैसे लेकर फरार हुई है। उसने 1 लाख 20 हजार तो दूध वाले से ये कहकर लिए थे कि उसकी बेटी की शादी के लिए जरूरत है। इसके अलावा कई और लोगों से भी उधार पैसे लेकर वो लड़की की शादी के लिए बनाए जेवर लेकर वो फरार हुई है।
अनिता को अपनाने को हैं तैयार
गांव की महिलाओं का कहना है कि वो चाहते हैं कि अनिता घर से जो पैसे और जेवर लेकर गई थी वो वापस कर दे। इसके अलावा गांव की एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि अगर वो हमारे साथ चलने को तैयार है तो हम उसे अपने साथ ले जाने के लिए राजी हैं। हम उसकी शादी करके लाए थे कोई भगा कर तो लाए नहीं थे।
राहुल पर लगाए जादू-टोने के आरोप
बूढ़ी महिला ने कहा कि अनिता तो कभी खेत में भी नहीं गई काम के लिए। उसकी शादी को 19 साल हो गए और सब सही चल रहा था। उस लड़के ने ही कोई जादू किया है जो उसका दिमाग खराब हो गया। वहीं कुछ महिलाओं ने तो ये भी कहा कि वो तो जीतू (जितेंद्र) को मरवा ही देती, लेकिन वो तो किस्मत से बच गया।
यह भी पढ़ें: ‘अमर’ इश्क ने छीना 3 बच्चों का बाप, कैमरे पर पत्नी बोली-क्यों किया पाप?
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines