---विज्ञापन---

घर से ये 2 चीजें लेकर गई अलीगढ़ से सास, बोली- दामाद से ही करूंगी शादी

बुधवार को दामाद के साथ पकड़ी सास ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया। उसने पति के सभी आरोपों को नकार दिया है।

---विज्ञापन---

Aligarh News: उत्तर प्रदेश में इस समय अलीगढ़ का सास और दामाद केस सुर्खियों में बना हुआ है। बुधवार को दामाद के साथ पकड़ी सास ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया। उसने पति के सभी आरोपों को नकार दिया है। सास ने पति द्वारा घर से 3 लाख रुपये और अन्य सामान लेकर भागे जाने को लेकर झूठ बताया। सास अपना देवी ने कहा कि वह घर से मोबाइल और सिर्फ 200 रुपये लेकर गई थी।

पति अपने बच्चों के साथ रहेगा

---विज्ञापन---

मीडिया से बात करते हुए अपना देवी ने बोली-जब दोनों तरफ से परिवार वाले आ जाएंगे तब बात होगी। इस पर एक मीडियाकर्मी ने पूछा कि आप किसके साथ रहेंगी। इस पर अपना देवी बोली- वह जिसके साथ गई थी उसी के साथ रहेगी। मीडिया कर्मी ने पूछा पति के साथ नहीं रहोगी। इस पर अपना देवी बोली-वह अपने बच्चो के साथ रहेगा। फिर मीडियाकर्मी ने पूछा आज आपकी बेटी की शादी होनी थी। इस पर अपना देवी बोली-बस अब चले गए तो चले गए। मीडिया कर्मी कई बार पूछते हैं बेटी की शादी थी, लेकिन अपना देवी कोई जवाब नहीं देती।

गांव से पहले कहां गए थे 

---विज्ञापन---

एक मीडियाकर्मी ने सास अपना देवी से पूछा कि आप पहले कहां गई थीं। हम किसी शहर में गए थे, उसका पता नहीं है। इस दौरान उन्हें पता चला कि अलीगढ़ की पुलिस उनके पीछे है। इसके बाद उन्हें लगा अब बचके जाएंगे कहां, इसीलिए फिर आ गए।


शराब पीकर मारते पीटते थे पति

---विज्ञापन---

अपना देवी ने मीडियाकर्मी के सवाल पर कहा कि उसके पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते थे। इसी वजह से वह उन्हें छोड़कर भाग गई। अपना देवी ने कहा कि पति ने पैसा लेकर भागने का जो आरोप लगाया है वह गलत है। वह घर से सिर्फ मोबाइल और 200 रुपये लेकर गई थी।

शादी की बात पर हो गई चुप 

---विज्ञापन---

मीडियाकर्मी ने पूछा अब आप किसके साथ रहेंगी, इस पर अपना देवी बोली- वह जिसके साथ गई है उसी के साथ रहेगी। मीडियाकर्मी ने पूछा शादी करोगी, इस पर अपना देवी बोली- हां शादी भी करेंगे। मीडिया कर्मी बिना पति को तलाक दिए अगर शादी करोगी तो वह गैर कानूनी होगी। इस पर अपना देवी चुप हो जाती है।

First published on: Apr 16, 2025 10:20 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola