उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की ‘सास और दामाद’ की खबर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। पुलिस ने दो दिन की काउंसलिंग के बाद महिला ‘अपना देवी’ को उसके होने वाले दामाद राहुल के पास भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद उसे राहुल के पास भेजा गया। इसी बीच, अपना देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पत्रकारों पर बुरी तरह भड़कती हुई दिखाई दे रही हैं।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि अपना देवी राहुल के साथ कार में बैठी हुई हैं। उन्हें कई पत्रकारों ने घेर रखा है और वे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इसी दौरान जब पत्रकारों ने बेटी की शादी, होने वाले दामाद के साथ फरारी और घर से जेवर व नगदी लेकर भागने के बारे में सवाल किया तो अपना देवी ने मोबाइल तोड़ने की धमकी दे दी।
‘तोड़ दूंगी मोबाइल’
वीडियो में वह पत्रकारों को धमकाते हुए कहती हैं, “मैं मोबाइल तोड़ दूंगी। मैं कुछ नहीं कहना चाहती हूं। आप लोग यहां से जाइए, प्लीज। मैं आपके सामने हाथ जोड़ती हूं।” इसके बाद जब राहुल से पूछा गया कि वह अपना देवी को कैसे रखेगा, तो उसने कहा, “मैं इन्हें पत्नी बनाकर अपने साथ रखूंगा।”
यहां देखें वीडियो
शादी को लेकर राहुल ने कहा, “हम कोर्ट में शादी कर लेंगे।” लेकिन जब यह पूछा गया कि महिला तो पहले से शादीशुदा है, तो कोर्ट मैरिज कैसे होगी—इस पर राहुल झल्ला गया और जवाब देने से मना कर दिया। उसने पत्रकारों को वहां से जाने के लिए कह दिया।
यह भी पढ़ें : जमाने से जीती अलीगढ़ की चर्चित सास, जिद के आगे हारी पुलिस; 2 दिन बाद लिया ये फैसला
बता दें कि अपना देवी 6 अप्रैल को अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थीं। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। अपना देवी की बेटी ने आरोप लगाया था कि उसकी मां लाखों रुपये के गहने और नगदी लेकर घर से भाग गई है। वहीं, पति का कहना था कि उसे पहले से ही दोनों पर शक था। वह सोचता था कि बेटी की शादी के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन इससे पहले ही अपना देवी राहुल के साथ भाग गईं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
19 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
20 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines