हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'दामाद पर सास का आ गया दिल...', अलीगढ़ केस में किसने किया राहुल का बचाव?

लोगों की जुबान पर इन दिनों सिर्फ सास दामाद की लव स्टोरी है। हर कोई जानना चाहता है कि अलीगढ़ केस में क्या हो रहा है? आइए जानते हैं कि किसने राहुल का बचाव करते हुए कहा कि दामाद पर सास का दिल आ गया होगा।

विज्ञापन

अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस अभी तक दोनों का पता नहीं लगा पाई है। वर-वधू पक्ष और रिश्तेदारों के साथ अब गांव वाले भी दूल्हे राहुल की तरफदारी कर रहे हैं। दूल्हे के गांव के मुखिया दिनेश कुमार ने राहुल का बचाव करते हुए सारा दोष अनिता पर मढ़ दिया। आइए जानते हैं कि गांव के मुखिया ने क्या कहा?

पूरे प्रदेश में इन दिनों सास-दामाद की प्रेम कहानी की चर्चा चल रही है, जहां दूल्हा राहुल शादी से ठीक 9 दिन पहले अपनी होने वाली सास अनिता के साथ फरार हो गया। इस लव स्टोरी को लेकर मुखिया दिनेश कुमार ने कहा कि राहुल बहुत ही शरीफ लड़का है। वह गांव में सभी लोगों को आदर-सम्मान करता है। वो रास्ते में किसी को देखता है तो उससे जरूर नमस्ते करता है।

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ सास-दामाद केस में नया मोड़! राहुल ने अपने पिता को ऐसा क्या कहा?

विज्ञापन

मुखिया ने राहुल का किया बचाव

मुखिया ने कहा कि राहुल की उम्र सिर्फ 20 साल है और उसकी शादी 18 साल की लड़की से तय हुई थी। ऐसे में वह भला दुल्हन की मां यानी सास को लेकर क्यों भागेगा? दामाद को भगाने के पीछे सास का ही हाथ है। दिनेश कुमार ने कहा कि अनिता का ही राहुल पर दिल आ गया होगा। 20 साल के लड़के राहुल को इतनी समझ कहां है कि वह इतना कदम उठा ले।

सास पर वशीकरण का आरोप

मुखिया दिनेश कुमार ने सास पर वशीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि जब होली पर राहुल की तबीयत खराब हुई तब अनिता उसके घर आई। उसने राहुल के कमर और हाथ में ताबीज बांधे थे। ये मामला वशीकरण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि जो भी कार्रवाई हो वो सिर्फ राहुल की होने वाली सास अनिता के खिलाफ हो।

विज्ञापन

8 अप्रैल हो भागे थे सास-दामाद

यह लव स्टोरी अलीगढ़ के मंडराक थाना क्षेत्र स्थित मनोहरपुर की है, जहां राहुल और शिवानी की 16 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन 8 अप्रैल को ही सास-दामाद फरार हो गए। जहां दूल्हे के पिता ने थाने में बेटे राहुल की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई तो वहीं शिवानी ने जेवर और नकदी लेकर भागने का आरोप लगाते हुए राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें : सास-दामाद ने भागने की साजिश कैसे रची? अनीता ने पति और बेटे-बेटी को ऐसे दिया चकमा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola