पूरे उत्तर प्रदेश में इन दिनों अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी सुखियों में है। हर किसी की जुबान पर सिर्फ सास-दामाद है। अलीगढ़ मामले में रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस बीच दामाद के साथ फरार महिला अनिता के पति जितेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि दामाद से बात करने से रोकने पर मां-बेटी के बीच झगड़ा हुआ था। उसने कहा कि मेरे के लिए मेरी पत्नी मर चुकी है।
अलीगढ़ मामले में अनिता के पति जितेंद्र ने कहा कि मेरी पत्नी घटों तक फोन पर दामाद राहुल से बात करती थी। इसे लेकर उसकी बेटी शिवानी अपनी मां अनिता को टोकती थी, जिसे लेकर मां-बेटी के बीच झगड़ा हुआ था। पति ने कहा कि अब पत्नी को साथ नहीं रखूंगा। उसने पुलिस से साढ़े 3 लाख नकद और 5 लाख के जेवर दिलवाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : ‘दामाद पर सास का आ गया दिल…’, अलीगढ़ केस में किसने किया राहुल का बचाव?
सास-दामाद को ढूंढने में स्लो काम कर रही पुलिस
यह पूरा मामला अलीगढ़ के मंडराक थाना क्षेत्र स्थित मनोहरपुर गांव का है। अनिता के पति जितेंद्र ने कहा कि 3.50 लाख रुपये नकद, 5 लाख के जेवर वापस मिलना चाहिए। पुलिस सास-दामाद को ढूंढने में स्लो काम कर रही है। पत्नी को भागे 8 दिन हो गए हैं। इतने दिनों में तो हिंदुस्तान के किसी भी कोने में छिपे हो, उसका पता लगाया जा सकता है।
वो मेरे लिए मर चुकी है : पति
पति ने आगे कहा कि अनिता और राहुल के फोन सर्विलांस में लगे हैं, लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा है। पत्नी को साथ में नहीं रखूंगा। बस एक बार मुझे अपनी पत्नी का चेहरा देखना है। वो मेरे लिए मर चुकी है। जितेंद्र ने आगे कहा कि लड़के राहुल के कहने पर ही मैंने मोबाइल खरीदकर उसे दिया था।
पति का खुलासा- बेटी-पत्नी के बीच हुई थी लड़ाई
पति जितेंद्र ने कहा कि दामाद राहुल फेरी या बिजनेस करता है, उसका कोई फिक्स ठिकाना नहीं है। सास-दामाद के बीच फोन पर खूब बात होती थी, जिसे लेकर उसकी बेटी की पत्नी से लड़ाई भी हुई थी। पुलिस ने लड़के के जीजा को पकड़ा है। अगर थाने की पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो उच्चाधिकारी से मामले की शिकायत करेंगे।
यह भी पढ़ें : अलीगढ़ सास-दामाद केस में नया मोड़! राहुल ने अपने पिता को ऐसा क्या कहा?
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
25 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
32 mins agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 hr ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
11 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
14 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
15 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines