'सुबह से शाम तक पीटा...', अलीगढ़ की सास ने रोते-रोते सुनाई आपबीती

अलीगढ़ की सास और दामाद को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा। सास का रोते हुए वीडियो सामने आया, जिसमें उसने पति पर मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। पढ़ें उसने क्या क्या आरोप लगाया है।

IMAGE (48)

अलीगढ़ की सास और दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों इस समय पुलिस की हिरासत में हैं। गिरफ्तारी के बाद सास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रो-रोकर अपना दुख व्यक्त कर रही है। महिला वीडियो में रोते हुए कई सवालों के जवाब देती नजर आ रही है।

विज्ञापन

पकड़ने जाने पर क्या बोली ‘सास’?

पूछताछ के दौरान सास ने बताया, “हम बिहार गए थे।” जब उससे पूछा गया कि क्या उसने दामाद से शादी कर ली है, तो उसने जवाब दिया, “मैंने शादी नहीं की, बस ऐसे ही चली गई थी। मैंने बिछिया और मंगलसूत्र पहनकर घर छोड़ा था।”

विज्ञापन

महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “उसने मुझे मात्र 1500 रुपये के लिए सुबह से शाम तक पीटा। वह मुझसे एक-एक रुपये का हिसाब लेता था।” इसके साथ ही महिला ने अपने पति पर दुर्व्यवहार करने और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ