Aligarh Saas Damad Case Update: अलीगढ़ के सास-दामाद केस में हर दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दामाद और सास की कहानी छाई हुई है। बेटी की शादी से 9 दिन पहले अपने होने वाले दामाद के साथ मां फरार हो गई। जिस घर में शहनाई बजनी थी वहां अब मातम सा पसर गया है। पहले ये खबरें आ रही थी कि मां अपनी बेटी के दहेज के पैसे और गहने लेकर फरार हो गई। अब इस केस में एक नया अपडेट आ रहा है कि होने वाला दामाद यानी राहुल भी अपने घर की तिजोरी साफ करके भागा है। इस बारे में राहुल के पिता ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि वो घर से क्या-क्या लेकर गया है और लास्ट कॉल पर दोनों की क्या बात हुई।
पैसे और जेवर लेकर भागा बेटा
अलीगढ़ के सास-दामाद केस में लगातार नए अपडेट आ रहे हैं। अब तक सोशल मीडिया पर ये खबरें छाई हुई थीं कि अनिता अपने घर से साढ़े तीन लाख नगद और 5 लाख के गहने लेकर फरार हुई थी। वहीं अब टीवी 9 के पत्रकार को दिए इंटरव्यू में राहुल के पिता ने बताया है कि उनका बेटा घर से 50 हजार रुपये नगद और जेवर लेकर भागा है। इसके अलावा उसके अकाउंट में भी पैसे थे, क्योंकि वो घर का बड़ा बेटा है तो उसे सारी जिम्मेदारियां दी हुई थीं।
यह भी पढ़ें: ‘वो मेरी न हुई तो किसी की होने नहीं दूंगा’, युवती के भाई को भेजे वीडियो, हुई लापता
बेटे को कर दूंगा बेदखल
राहुल के पिता से पूछा गया कि अगर उनका बेटा आ जाता है तो क्या वो उसे स्वीकार करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वो बेटे को कभी माफ नहीं करेंगे और उसे बेदखल कर देंगे। इतना कहते हुए वो रो पड़े। होने वाले दामाद राहुल के पिता ने कहा कि वो इतने पढ़े-लिखे नहीं हैं, ऐसे में पैसों के लेनदेन का काम राहुल ही करता था। शादी की तैयारियों के लिए भी पैसे उसके अकाउंट में डाले गए थे, ताकि वो अपने हिसाब से शॉपिंग कर सके।
बंट चुके हैं शादी के कार्ड
राहुल के पिता ने कहा कि 16 अप्रैल को शादी होनी थी और तैयारियां पूरी हो गई थीं। शादी के कार्ड बंट चुके हैं, और लड़की के शादी के जोड़े से लेकर उसकी साड़ी और सूट तक सभी ले लिए हैं। बेटे के इस कदम से उनका पूरा परिवार टूट गया है और 8 अप्रैल से उनके घर में चूल्हा नहीं जला है। पड़ोसी या रिश्तेदार कुछ खिला देते हैं तो खा लेते हैं। उन्होंने बताया कि राहुल की मां का तो रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: ‘दामाद’ संग भागी ‘सास’ के प्रेगनेंसी रूमर्स वायरल, इंटरव्यू में राहुल के पिता ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
6 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
14 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
17 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
17 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines