हाथरस के बाद अलीगढ़ में भी भीषण हादसा, रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

UP Accident : उत्तर प्रदेश में मंगलवार को दो बड़े हादसे हो गए। पहले हाथरस की सत्संग में भगदड़ मची और फिर अलीगढ़ में दो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Road Accident

प्रतीकात्मक तस्वीर

Aligarh Road Accident : उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद अलीगढ़ में भी भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 5 लोगों की जान चली गई। मरने वाले में कार में सवार लोग थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई।

विज्ञापन

यह हादसा अलीगढ़ के खैर थाना इलाके के अंडला गांव के पास हुआ। अलीगढ़ से टप्पल की ओर कार जा रही थी और रोडवेज बस सामने आ रही थी। इस दौरान दोनों गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

कार सवार लोगों की हुई मौत

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। खैर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के घरवालों को इस घटना की सूचना दे दी गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मार्ग से क्षतिग्रस्त गाड़ियां हटवाईं। तब जाकर ट्रैफिक जाम खत्म हुआ। अलीगढ़ हादसे से पहले हाथरथ की सत्संग में भगदड़ मच गई, जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ