Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने ही देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। मामला थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल का है। घटना 17 जून की रात की है, जब ट्रक ड्राइवर ऋषि कुमार की हत्या से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने महज 24 घंटे में इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया, और आरोपियों के बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
देवर से ही था अवैध संबंध
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ललिता के अपने पति के चचेरे भाई नीरेश से शादी से पहले से ही अवैध संबंध थे। जब ऋषि को इस बारे में जानकारी हुई तो पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे। दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और अक्सर झगड़े होने लगे। इसके बाद ही ललिता ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।
मृतक की पत्नी और भाई गिरफ्तार
17 जून की रात आरोपी नीरेश, ऋषि को शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और अगले दिन सुबह उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी ललिता यादव और आरोपी नीरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने 24 घंटे में ही कर दिया खुलासा
एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि तीनों टीमों ने बेहतरीन काम करते हुए 24 घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दिया। मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी, जो रिश्ते में देवर भी है, दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंधों के चलते हुआ है।
यह भी पढ़ें : होने वाली बहू से खुद शादी कर आया 3 बेटों का बाप, रामपुर वाले पूछ रहे-क्यों किया ये ‘पाप’
परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात की कभी उम्मीद नहीं थी कि घर की बहू ही ऐसी साजिश रच सकती है। गांव में इस हत्याकांड को लेकर गहरा आक्रोश है और लोग स्तब्ध हैं कि रिश्तों की आड़ में एक मासूम जान ले ली गई।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines