हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अलीगढ़ में पकड़े गए चार बांग्लादेशी, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अलीगढ़ पुलिस ने चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। गिरफ्तार के बाद पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Aligarh News : उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। चारों अवैध कागजात के आधार पर अलीगढ़ के टप्पल और जट्टारी के पास रह रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापा मारा तो चारों पकड़े गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि चारों ने बॉर्डर क्रॉस करके अलग-अलग जगहों से होते हुए अलीगढ़ पहुंचे और टप्पल के पास आकर रहने लगे। गोपनीय सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने नागरिकों के पास से फर्जी आधार कार्ड एवं 03 मोबाइल फोन जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola