अलीगढ़ से अनिल चौधरी की रिपोर्ट।
Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बार फिर खाकी को बदनाम कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां हरदुआगंज थाना क्षेत्र के हलका चौकी इंचार्ज का छेड़खानी के मामले में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत लेते हुए का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस के दारोगा का रिश्वत लेते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी अतरौली द्वारा दारोगा के खिलाफ जांच कर विभागीय कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।
दरअसल हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव चौहानपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके बाद एक पक्ष ने थाने में दूसरे पक्ष के खिलाफ युवती से छेड़खानी और मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। इस मामले में गांव के ही रहने वाले संजय चैहान ने बताया कि वह ताला कारोबारी हैं और उनकी फैक्ट्री तालानगरी में है।
समझौता कराने के लिए मांगे 20 हजार रुपये
संजय ने बताया कि दोनों पक्षों में हुए विवाद के बाद समझौते के लिए जब उन्होंने हल्का चौकी इंचार्ज से कहाए तो उन्होंने इसकी एवज में 20 हजार रुपये की मांग की। संजय ने बताया कि फैक्ट्री पर उन्होंने दोनों पक्षों को बुला लिया, जहां दारोगा भी पहुंच गया। दारोगा ने 20 हजार रुपये की मांग की। जिस पर एक पक्ष ने तीन हजार रुपये दे भी दिये। इस पर दारोगा नाराज हो गया और बाकी के 17 हजार रुपये फैक्ट्री स्वामी संजय चौहान से मांगने लगा। दारोगा का रुपये मांगते हुए और 3 हजार रुपये लेते हुए का वीडियो संजय की फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दारोगा का रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो अधिकारियों ने भी इसका संज्ञान लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अतरौली अकमल खान ने बताया कि हल्का चौकी इंचार्ज का रिश्वत लेते हुए का वीडियो सामने आया है, जिस पर उनके द्वारा जांच की गई और जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए दी गई है।
ये भी पढ़ेंः लखनऊ में महिला चोर गैंग: दिन में कूड़ा बीनने के बहाने रेकी, रात में हथियारों के साथ लूट; डॉक्टर के घर वारदात
ये भी पढ़ेंः अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की मिली धमकी, जैश के आतंकी का ऑडियो आया सामने
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
10 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
5 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
17 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines