Aligarh News: एक सास के लिए उसका दामाद बेटे के समान होता है, वो अपनी बेटी की शादी के लिए उसके पैदा होने वाले दिन से ही सोचने लगती है। धीरे-धीरे पैसे जोड़ती है और गहने बनाती है, लेकिन अब तो उल्टी गंगा बह रही है और कलयुग के जमाने में बेटी की जगह उसकी मां ही होने वाले दूल्हे के साथ भाग गई। दरअसल अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सास का दिल अपने ही होने वाले दामाद पर आ गया। वो बेटी की शादी के 9 दिन पहले ही उसके साथ भाग गई। जिस घर में शादी का माहौल था वहां अब मातम सा छा गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
कहां का है ये मामला
ये मामला अलीगढ़ के मडराक का है जहां घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। अभी शादी को सिर्फ 9 दिन ही बाकी थे, उससे पहले ही बेटी की मां होने वाले दामाद के साथ भाग गई। उन्होंने पहले से ही इसकी प्लानिंग की हुई थी जिसकी किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। जिस घर में शहनाई बजनी थी वहां अब मातम सा छाया हुआ है और सभी सदमे में हैं।
यह भी पढ़ें: एक देश ऐसा जहां तलाक लेना गैर कानूनी, प्यार न होते हुए भी मजबूरी में निभाना पड़ता है रिश्ता
नकदी और गहने लेकर हुई फरार
हमने आज तक ये सुना था कि बेटी अपने प्रेमी के साथ भाग जाती है और घर से पैसे और गहने भी साथ ले जाती है। अब इसका उल्टा एक मामला सामने आया है जहां बेटी के लिए जोड़े गए गहने और पैसे लेकर उसकी मां भाग गई वो भी होने वाले दामाद के साथ। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा दी है।
सगाई बेटी से और नैन मटक्का सास से
होने वाले दामाद और सास के बीच पहले से ही कुछ तो ऐसा चल रहा था जिसे लोगों ने हल्के में लिया। दरअसल बेटी के होने वाले पति ने अपनी सास को महंगा फोन गिफ्ट किया, दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ बातें करते थे। घरवालों ने इस बात को साधारण समझा, उन्हें किया पता था कि उनके बीच क्या चल रहा है। भांडा तो तब फूटा जब शादी से 9 दिन पहले ही दोनों घर से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: Opinion: पति-पत्नी के रिश्ते क्यों पड़ रहे कमजोर? ‘वो’ की लत कब तक…
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines