यूपी के अलीगढ़ में ग्राम धनसारी निवासी एक शख्स ने 2 अगस्त 2025 को अपने बेटे यूसुफ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को जनपद कासगंज में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त यूसुफ के रूप में की है। घरवालों की तहरीर पर थाना छर्रा में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
इस दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि मृतक की पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्राधिकारी छर्रा धनंजय सिंह ने बताया कि मामले में अन्य जरूरी कानूनी कार्यवाही जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
खबर के मुताबिक, मृतक की शादी 9 साल पहले तब्बसुम से हुई थी। उनके दो बेटे भी हैं, लेकिन बीते कुछ समय से महिला का व्यवहार अपने पति के लिए बदल सा गया। दरअसल, उस महिला का किसी से अन्य से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसाी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। इसी से महिला ने तंग आकर अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आपस में तीसरे शख्स के कारण महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।
महिला ने अपने प्रेमी को बुलाकर सबसे पहले तो पति के दोनों हाथ बांध दिए। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर हमला किया। मौके पर ही उसके पति की मौत हो गई। हत्या के बारे में किसी को कुछ पता न चले, इसके लिए दोनों ने उसके शरीर पर तेजाब डालकर जला दिया। जब पुलिस को उसका शव मिला तो पहचानना मुश्किल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सारी सच्चाई पुलिस के सामने आ गई।
पुलिस ने कैसे की शव की पहचान
पुलिस ने शव के पास से अहम चीजें जमा कर आगे जांच करने के लिए भेज दिया। इसके अलावा शव के कपड़े परिजनों को दिखाए, तब जाकर घरवालों को पता चला। फिलहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके अलावा अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, उनका पता पुलिस लगाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें- Noida News: कार में मिले 2 लोगों के शव, हालत देखकर पुलिस के उड़े होश
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
4 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
5 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
9 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
11 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
12 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines