Aligarh Muslim University : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों का कहना है कि कैंपस में होली मिलन समारोह के आयोजन की परमिशन मांगी थी, जिससे इनकार कर दिया गया है। इसके बाद छात्रों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। एक छात्र ने बताया कि 25 फरवरी को एएमयू के वाइस चांसलर को पत्र लिखकर 9 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन करने की अनुमति मांगी थी। मीटिंग हुई और इसमें फैसला लिया गया कि अनुमति नहीं दी जाएगी। इस पर अलीगढ़ के सांसद का बयान सामने आया है।
अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि सभी हिंदू छात्र होली मनाएंगे। किसी भी हिंदू छात्र को कोई दिक्कत आती है तो मैं बैठा हूं। मेरे रहते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। परमिशन ना मिलने पर सतीश गौतम ने कहा कि परमिशन की कोई जरूरत ही नहीं है। जो मारपीट करेगा, उसको ऊपर पहुंचा देंगे।
क्या बोले सतीश गौतम?
वहीं, यूनिवर्सिटी के छात्र का कहना है कि मीटिंग में जो भी बातचीत हुई है, उसके ऑडियो और वीडियो हमारे पास मौजूद हैं। अनुमति न मिलने पर हम ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे। छात्र ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अन्य धर्म के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, हिंदू छात्रों को कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन हिंदू छात्रों को होली मिलन समारोह के आयोजन से रोका जा रहा है, क्यों?
यहां देखें वीडियो
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली मिलन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां छात्रों को होली मिलन समारोह की परमिशन नहीं मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ अलीगढ़ के सांसद ने इस पर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि जो मारपीट करेगा, उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : अरे बाप रे! आइसक्रीम में मिला मरा हुआ सांप, खरीदने वाले के उड़ गए होश
करणी सेना भी विवाद में कूदी!
अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को दिया। पदाधिकारी ने ऐलान किया है कि 10 मार्च को एएमयू में हिंदू छात्रों के साथ होली खेली जाएगी और होली मिलन समारोह भी होगा, चाहे इसके लिए अनुमति मिले या न मिले। एएमयू में जब रोजा इफ्तार, ईद मिलन के आयोजन हो सकते हैं, तो होली मिलन क्यों नहीं?
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
19 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
21 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
23 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines