Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़के भाई को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। साथ ही पुलिस में भी मामले की शिकायत की गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव में अल्पसंख्यक समुदाय की एक नाबालिग लड़की सोमवार को अपने घर में मृत पाई गई। हालांकि उसके परिवार ने उसको सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। अब उसके भाई ने उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। जांच के लिए शव को कब्र से निकलवाया है।
22 मई को घर में फंदे से लटकी मिली थी लाश
बताया गया है कि अल्पसंख्यक समुदाय की एक नाबालिग लड़की सोमवार (22 मई) को अपने घर में मृत पाई गई थी। परिजनों ने इसे आत्महत्या का मामला मानकर उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। मृतका का भाई शाहरुख बिहार में काम करता है। अपनी छोटी बहन के अंतिम संस्कार के समय वह घर नहीं पहुंच सका था।
जब शाहरुख अलीगढ़ में अपने गांव पहुंचा तो लोगों से उसे जानकारी मिली कि पीड़िता के शरीर पर चोटों के निशान थे। लोगों ने नाबालिग लड़की की मौत को संदिग्ध बताया। इसके बाद शाहरुख ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म की आशंका और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकाय की है।
बिहार में काम करता है पीड़िता का भाई
एक मीडिया रिपोर्ट में शाहरुख ने कहा कि मैं बिहार में काम करता हूं। मुझे सोमवार को फोन आया कि मेरी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की रात मेरी दोनों बहनें नीचे सो रही थीं, जबकि मेरे पिता बाहर प्लॉट पर थे। अगली सुबह जब मेरी एक बहन सीढ़ियों से नीचे उतरी, तो उसने दूसरी बहन को फंदे से लटके हुए देखा।
शाहरुख ने बताया कि आसपास और परिवार वालों ने उसे बताया कि फंदे पर लटके शव के पैर जमीन को छू रहे थे। परिवार ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि पीड़ित ने बताया कि परिवार वालों ने उसके शरीर पर कई चोटों के निशान देखे थे। शाहरुख ने आशंका जताई है कि मुझे आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
इस बीच, इगलास थाने के अधिकारियों ने तत्काल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लड़की के शव को कब्र से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि नाबालिग लड़की का शव इगलास थाना क्षेत्र के एक घर में मिला था।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि लड़की के शव को उसके परिवार वालों ने रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाया गया था। हालांकि परिवार के सदस्यों ने अब अपनी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न और आपराधिक साजिश की आशंका जताई है। इसलिए हमने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
4 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
4 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines