उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आए एक हैरान कर देने वाले मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सात अप्रैल को मडराक थाना क्षेत्र से एक युवक राहुल अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया था। अब लड़की के पिता और राहुल के परिवार वालों के बयानों ने इस मामले को और रहस्यमय बना दिया है।
पहले भी दो महिलाओं के साथ भाग चुका है राहुल!
दरअसल, 7 अप्रैल को मडराक थाना क्षेत्र से फरार हुए राहुल और उसकी होने वाली सास का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं, अब राहुल के पिता का चौंकाने वाला दावा सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि राहुल इससे पहले भी दो अन्य महिलाओं को लेकर फरार हो चुका है।
एक तरफ जहां मां अनीता देवी के फरार होने के बाद हर कोई नाराज़ है, वहीं बेटी का कहना है कि “वो अब हमारे लिए मर चुकी है।” उसने पुलिस से मांग की है कि मां जाते-जाते घर में रखे 3.5 लाख रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये के जेवर भी लेकर गई है, उन्हें वापस करवाया जाए। वहीं, दूसरी तरफ लड़की के पिता ने खुलासा किया है कि राहुल पहले भी दो महिलाओं को ऐसे ही चकमा देकर गायब हो चुका है।
ताबीज से वशीकरण? राहुल के पिता का दावा
राहुल के पिता ने एक चौंकाने वाला दावा किया है कि उसकी सास ने बेटे पर वशीकरण कराया था। उनका कहना है कि जब वह हमारे घर आई थी, उसने राहुल को दो ताबीज पहनाए थे। इसके बाद से उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया था।
बहनोई से पूछताछ
पुलिस ने अब तक राहुल के कई रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर (उत्तराखंड) में उसके बहनोई की लोकेशन मिलने के बाद उसे और उसके पिता को कई घंटे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
6 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
9 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
11 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
11 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
13 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
14 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
15 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
17 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines