Aligarh Illegitimate Relationship Case: एक मासूम को अपनी चाची की नाजायज रिश्तों की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल, बच्ची ने अपनी चाची को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद महिला ने सोचा कि कहीं बच्ची इस बात की जानकारी घर के किसी अन्य सदस्य को न दे दे, इसलिए उसने मासूम की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का है। पुलिस के मुताबिक, अतरौली थाना क्षेत्र की महिला ने अपनी भतीजी की हत्या कर दी। बच्ची की हत्या की वारदात में महिला के प्रेमी ने भी उसका साथ दिया। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल और आसपास के करीब 100 सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जाने के बाद आरोपियों तक पहुंचा गया है।
बच्ची की हत्या कर मासूम के शव को भूसे के ढेर में दबाया
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला और उसके प्रेमी ने बच्ची की हत्या कर शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया था। पुलिस के मुताबिक, मासूम ने जब आरोपी महिला को आपत्तिजनक हालत में देखा और तुरंत अपने घर चली गई। आरोपी महिला को आशंका थी कि वो इस बात की जानकारी अपनी मां या किसी और संबंधी को दे देगी।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मासूम के घर चले जाने के बाद आरोपी चाची उसके घर पहुंची और किसी बहाने से उसे अपने घर लेकर आई। इस दौरान मासूम चाची के साथ जाने से मना करती रही। घर आकर महिला ने भतीजी की हत्अया कर दी और फिर थोड़ी देर बाद बच्ची के घर वापस आई।
शक के आधार पर हिरासत में लिया तो सामने आई सच्चाई
मासूम के घर पहुंचने के बाद आरोपी महिला ने उसके गायब होने की बात कही। काफी देर तक परिजन मासूम की तलाश करते रहे। जब बच्ची नहीं मिली तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तब बच्ची आखिरी बार चाची के साथ ही दिखी। हिरासत में पूछताछ के बाद महिला ने पूरी कहानी पुलिस को बता दी। आरोपी की निशानदेही पर बच्ची के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
4 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
9 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines