हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP: घर में खेल रही 8 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत

Aligarh Child Heart Attack: पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बच्ची की हार्ट अटैक से मौत होने का पता चला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

विज्ञापन

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में खेल रही महज 8 साल की बच्ची की हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इतनी कम उम्र में आए हार्ट अटैक से बच्ची के परिजन हैरान है। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

बदहवास होकर गिर पड़ी बच्ची

पुलिस के अनुसार ये घटना 30 नवंबर की रात की है। मरने वाली बच्ची की पहचान दीक्षा के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने घर में खेल रही थी। इस दौरान उसने अचानक सीने में दर्द और बैचेनी की शिकायत की। शुरुआत में परिजनों ने सोचा की खेलते हुए सांस फूंलने से उसे ऐसा हुआ होगा। लेकिन कुछ देर में ही दीक्षा बदहवास हो गई और उसे काफी पसीने आने लगे।

ये भी पढ़ें: 31 साल के बाद परिवार से मुलाकात, भीम सिंह या मोनू शर्मा की सच्चाई क्या? जिसमें उलझी दो राज्यों की पुलिस

विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजनों ने दीक्षा की हालत खराब होते देख उसे जमीन पर लेटाया। उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे। लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं हुई। जिसके बाद उसे समीप के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

इतनी कम उम्र में बच्ची को क्यों आया हार्ट अटैक ?

डॉक्टर के अनुसार जब बच्ची अस्पताल पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में थी। शुरुआत जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ये स्पष्ट पता चलेगा कि इतनी कम उम्र में बच्ची को हार्ट अटैक क्यों आया? डॉक्टरों के अनुसार एक समय में जरूरत से अधिक भागना, शरीर पर अत्यधिक दबाव, कमजोरी, तनाव या अन्य हार्ट अटैक के कारण हो सकते हैं, जिसका पता जांच के बाद ही चलेगा।

विज्ञापन

खंगाला जा रहा बच्ची का मेडिकल रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार ये घटना अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के लोधी नगर इलाके की है। मृतका के पिता जीतू कुमार का बयान लिया गया है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि बच्ची को कोई बीमारी नहीं थी। परिजनों से पूछताछ कर बच्ची का पुराना मेडिकल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस बात का पता चलाया जा रहा है कि बच्ची को हाल फिलहाल में बुखार या अन्य कोई तकलीफ तो नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ें: UP में बड़ा हादसा, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी की फ्लीट की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई, 4 घायल

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola