उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुराने विवाद के चलते युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा नेता के भतीजे ने युवक पर थाना गांधी पार्क क्षेत्र के शीशिया पाड़ा इलाके में हमला किया। वारदात के बाद लोगों के बीच दहशत मच गई। आरोपी ने जिस युवक को गोली मारी है, उसकी पहचान पहचान शिवम के रूप में हुई है, जो इसी इलाके का रहने वाला है। वारदात के बाद घायल शिवम को तुरंत वरुण हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शिवम ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में भाजपा महानगर अलीगढ़ के उपाध्यक्ष संजय गोयल के भतीजे यश गोयल पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
दोनों के बीच पहले हो चुका विवाद
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
पहले भी हो चुका युवक का मर्डर
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रोरावर क्षेत्र में पहले भी हत्या का मामला सामने आया था। इस साल 15 मार्च को मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने युवक की गोली मारकर जान ले ली थी। वारदात को पुराने शहर में शाह जमाल के पास तेलीपाड़ा इलाके में अंजाम दिया गया था। मृतक की पहचान 20 साल के हारिस के तौर पर हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने गोली मार दी। राहगीरों ने जब हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो वे भाग निकले थे। युवक की मौके पर मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें:22 लाख श्रद्धालुओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन, मास्टर प्लान तैयार; चार धाम यात्रा को लेकर क्या बोले CM धामी?
यह भी पढ़ें:पंजाब-हरियाणा में पानी को लेकर बढ़ी रार, नंगल डैम पहुंचे भगवंत मान; बोले- किसी तरह की गुंडागर्दी…
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
5 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
9 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines