उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में CO (पुलिस क्षेत्राधिकारी) एक महिला पर बुरी तरह भड़कते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला सीओ के पास मदद मांगने पहुंची थी, लेकिन सीओ साहब गुस्से में आ गए और साफ कह दिया कि मैं कोई मदद नहीं करूंगा, जो करना है कर लो।
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, महिला के पति और बेटे को गाय चोरी के आरोप में जेल भेजा गया है। महिला इसी मामले में सीओ से मदद मांगने आई थी।
बताया गया है कि सड़क पर घूम रही एक गाय को राजकुमार नामक व्यक्ति अपने घर ले गया था। इसके बाद गाय के मालिक ने थाना सिविल लाइन में तहरीर दी। पुलिस ने गाय चोरी के मामले में महिला के पति और बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और उनके खिलाफ गंभीर धाराएं लगाईं।
महिला ने छुआ पैर तो भड़के CO
इसी मामले में मदद के लिए महिला सीओ के पास पहुंची और पत्रकारों की मौजूदगी में उनके पैर छूकर मदद की गुहार लगाने लगी। यह देख सीओ साहब भड़क उठे और बोले कि तुम पत्रकारों के कहने पर ऐसा कर रही हो। फुटेज के लिए मेरे पैर छू रही हो। मैं कोई मदद नहीं करूंगा, जो करना है कर लो। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर ली गई, और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गरीबों के पास मान-सम्मान के अलावा कुछ नहीं होता। कैमरे के सामने अपने आत्मसम्मान को पीछे रखकर वह महिला आपके पैर छू रही है, उसकी तो कद्र कर लेते।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अगर सामने कोई नेता होता तो यही सीओ साहब अब तक 25 बार ‘सर, सर’ कर रहे होते। लेकिन यहां एक गरीब महिला है, तो रौब दिखाया जा रहा है।”
संबंधित खबरें
जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
1 hr agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
1 hr agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
1 hr agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
2 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
3 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
5 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
8 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
9 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
14 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines