Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दुनियाभर से छात्र पढ़ाई के लिए आते है। हाल ही में AMU ने विदेशी छात्रों (इराक, ईरान और अफगानिस्तान) के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्हें सोशल मीडिया पर नेशनल या इंटरनेशनल घटनाओं पर टिप्पणी करने से रोक दिया गया है। इसके अलावा उन्हें शहर छोड़ने से पहले भी इजाजत लेनी होगी, साथ ही अपनी गतिविधियों के बारे में प्रशासन को जानकारी देनी होगी।
जागरुकता के लिए कर रहे बात
एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर प्रोफेसर सईद अली नवाज जैदी ने मंगलवार को जानकारी दी कि हम नए दिशानिर्देशों के बारे में बताने के लिए तीनों देशों के छात्रों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसमें इराक, ईरान और अफगानिस्तान के छात्र शामिल हैं। जिसमें छात्रों को सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल न करने के परिणामों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें ऐसी एक्टिविटीज में शामिल न होने के लिए आगाह किया जा रहा है, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें: UP: बुलंदशहर की फैक्ट्री में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, दो की मौत, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
इन सारे दिशानिर्देशों को कोई नहीं मानता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। अली नवाज जैदी ने कहा कि हम आने वाले दिनों में दूसरे देशों के छात्रों के साथ इन दिशानिर्देशों पर चर्चा करने वाले हैं। हालांकि छात्रों के एक ग्रुप ने नए दिशानिर्देशों को स्वीकार किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एक छात्र ने कहा, यह फैसला एक महीने पहले लिया गया था, जब तीन बांग्लादेशी छात्रों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसके बाद एएमयू में हिंदू छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।
इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी ने दो छात्रों को निष्कासित कर दिया था। वहीं, तीसरे के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया। जिसमें उसको एएमयू में भविष्य में कोई भी कोर्स करने पर बैन लगा दिया गया। आपको बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में वर्तमान में 26 देशों के छात्र पढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: देश के ये गांव हैं अधिकारियों की ‘खान’, एक-तिहाई घरों में मिलेंगे IAS-IPS
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
7 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
18 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
21 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
22 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines