Alert Against Amritpal: उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने कहा है कि खालिस्तान नेता अमृतपाल सिंह के राज्य में प्रवेश करने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर एहतियात के तौर पर उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंहनगर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
डीजीपी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के राज्य में प्रवेश करने की आशंका के मद्देनजर एहतियात के तौर पर राज्य के देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंहनगर जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।” उन्होंने कहा कि पुलिस तीनों जिलों की सीमाओं और अन्य क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर रही है। गौरतलब है कि राज्य के तीनों जिले 90 के दशक में आतंकवाद से प्रभावित रहे हैं।
पंजाब में अब तक 207 लोगों को किया गिरफ्तार
गुरुवार को पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), मुख्यालय, सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के आरोप में कुल 207 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, “पुलिस टीमें गिरफ्तार किए गए सभी लोगों की गहन जांच कर रही हैं और जल्द ही उन्हें पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया जाएगा।”
आईजीपी ने कहा कि यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब के मासूम नौजवानों को देश विरोधी ताकतों के हाथों में खेलने से बचाने के उद्देश्य से चलाया गया था। उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस को मुख्यमंत्री की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि चल रहे अभियान के दौरान किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाए। पुलिस टीमों ने अमृतपाल सिंह के परिवार के सदस्यों को भी परेशान नहीं किया है।”
अमृतपाल को शरण देने के आरोप में हरियाणा की महिला गिरफ्तार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में चल रही एक बड़ी सफलता में सुखचैन सिंह गिल ने खुलासा किया कि वारिस पंजाब डी प्रमुख का अंतिम ठिकाना हरियाणा में था। गुरुवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आईजीपी ने ये जानकारी दी।
आईजीपी गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बलजीत कौर नाम की महिला को 19 मार्च को हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित अपने घर में अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी बलजीत कौर ने खुलासा किया पप्पलप्रीत पिछले ढाई साल से उसके संपर्क में थी।
आईजीपी ने कहा कि बलजीत कौर ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि अमृतपाल और उसका प्रमुख सहयोगी पापलप्रीत सिंह दोनों 19 मार्च की रात उसके घर पर रुके थे। उन्होंने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और उम्मीद है कि अमृतपाल जल्द ही गिरफ्तार हो जाएगा।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
5 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
6 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines