Alert Against Amritpal: पंजाब से फरार खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह की तलाश में देश के लगभग हर राज्य में की जा रही है। उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी (Alert Against Amritpal) किया गया है। बताया गया है कि नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों पर तैनात पुलिस फोर्स और अन्य अधिकारियों को अमृतपाल के पोस्टर सौंपे गए हैं।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों से लगती है नेपाल की सीमा
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, श्रावस्ती, महाराजगंज, लखीमपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जिले से पड़ोसी देश नेपाल की सीमाएं लगती हैं। यहां आसानी से भारत और नेपाल के लोग एक-दूसरे की सीमा में आ जा सकते हैं। पिछले दिनों पंजाब में अचानक सुर्खियों में आए खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ेंः खालिस्तानी नेता अमृतपाल के उत्तराखंड में एंट्री की आशंका! DGP ने तीनों जिलों में जारी किया अलर्ट
बॉर्डर पर सक्रिया हुआ खुफिया तंत्र, पोस्टर से मिलान
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सोनौली कस्बा, जहां नेपाल का बॉर्डर मिलता है, यहां अमृतपाल के पोस्टर लगाए गए हैं। बॉर्डर से गुजरने वाले हर शख्स के चेहरे का मिलान किया जा रहा है। साथ ही संदिग्धों की सघनता से जांच की जा रही है। बताया गया है कि वर्तमान में यहां काफी सख्ती कर दी गई है। सीमा पर आने-जाने वाले लोगों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
उत्तराखंड के इन जिलों में अलर्ट
बता दें कि शुक्रवार को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार की ओर से भी राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा है कि खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के राज्य में आने की आशंका है। इसलिए उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंहनगर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया है।
डीजीपी ने जारी किया अलर्ट
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डीजीपी ने बताया कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के राज्य में आने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस इन तीनों जिलों की सीमाओं और अन्य क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर रही है। बता दें कि उत्तराखंड के ये तीनों जिले 90 के दशक में आतंकवाद से प्रभावित रहे हैं।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
14 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
15 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
16 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines