Umesh Pal Murder Case: गैंगस्टर अतीक अहमद के बहनोई डॉक्टर अखलाक अहमद को उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अखलाक अहमद ने आरोपी गुड्डू मुस्लिम को पनाह दी थी। यह कार्रवाई यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर की गई है।
डॉक्टर अखलाक मेरठ के भावनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात था। आरोप है कि वह वेस्ट यूपी में अतीक के कारोबार को देखता था। उसे एक अप्रैल को नौचंदी थाना क्षेत्र से यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इसकी गिरफ्तारी के बाद सीएम अखिलेश मोहन ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी।
दरअसल, प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षा गार्डों की दिनदहाड़े फायरिंग और बम बरसाकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने योगी सरकार को खुली चुनौती दी थी। उमेश पाल 2005 में हुए विधायक राजू पाल की हत्या का प्रमुख गवाह था। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करना शुरू कर दिया।
10 दिन में दो आरोपियों का एनकाउंटर
28 फरवरी को प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरबाज को एक मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई उमेश पाल की हत्या के चौथे दिन ही कर दी गई थी। इसके बाद 6 मार्च को प्रयागराज पुलिस की एक और मुठभेड़ होती है और इस बार अतीक गैंग का गुर्गा उस्मान चौधरी मारा जाता है। पूरे मामले में यूपी एसटीएफ को लगाया गया था। अब पुलिस बाकी के फरार आरोपियों की तलाश में लगी थी।
बाइक पर पीछे बैठा शख्स गुड्डू मुस्लिम बमबाज है।
13 अप्रैल को असद और गुलाम मारे गए
इसी बीच 12 अप्रैल को उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद को साबरमती और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लेकर आया जाता है। 13 अप्रैल को दोनों की प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में पेशी थी, तभी एक खबर सामने आती है कि उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अतीक के बेटे व उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद और शूटर गुलाम की एनकाउंटर में मौत हो गई है। यानी उमेश पाल हत्याकांड के चार आरोपी मुठभेड़ में ढेर हो गए।
अतीक की पत्नी फरार
15 अप्रैल को अतीक और अशरफ की प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों हमलावर जेल में हैं। वहीं, उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम अभी भी फरार हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने इनाम घोषित किया है। खबरों और सूत्रों की मानें तो प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में असद को सुपुर्द-ए-खाक करते वक्त वह प्रयागराज में देखी गई थी, हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines