UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कथित तौर पर एक पुलिस चौकी परिसर में युवक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अब इस वायरल वीडियो को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। लिखा है, अच्छा हुआ दरोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुलडोजर नहीं, नहीं तो…।
कच्छा-बनियान पहने दरोगा ने युवक पर बरसाईं बेल्ट
जानकारी के मुताबिक ये वीडियो बदायूं जिले के वजीरगंज थाने की बरगैन पुलिस चौकी का बताया गया है। यहां कच्छा और बनियान पहने कथित तौर पर एक दरोगा युवक की बेल्ट से पिटाई कर रहा था। युवक ने जब बचने की कोशिश की तो दरोगा गालीगलौज करते हुए और ज्यादा पीटने लगा। इस पर युवक ने भी कहा, मार लो… कितना मारोगा, जान से मारोगे ना..। इसी बीच दरोगा गाली देते हुए उसे भागने के लिए बोलता सुनाई दे रहा है।
अधिकारी बोले- मामले की जांच की जा रही
चौकी परिसर में खड़े किसी शख्स ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक स्थानीय मीडिया के अनुसार जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने इन वीडियो को सोशल मीडिया से हटवा दिया है। उधर अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
अखिलेश यादव ने किया ये ट्वीट
अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडलर से ट्वीट किया है। साथ में लिखा है, ‘उप्र पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा जी ने अपने आराम में खलल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही अपनी बेल्ट से हिसंक प्रतिक्रिया दी। अच्छा हुआ दरोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुलडोजर नहीं, नहीं तो… भाजपा सरकार, जनता पर वार!
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
17 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines