उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय खूब उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला था जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है. दरअसल, सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पदयात्रा कर जीएसटी में आई कमी का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं, यह जाना था. वहीं, अब इस मामले पर अखिलेश यादव का तंज सामने आया है.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ की GST यात्रा पर तंज कसा. दरअसल, सीएम योगी अपनी पदयात्रा के दौरान एक मॉल में पहुंचे थे. वहां पर उन्होंने एक प्रोडक्ट को हाथ में लेकर पूछा था कि यह क्या है. इस पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने जवाब दिया था- महाराज जी, यह बॉडी लोशन है. इसके बाद सीएम योगी ने मॉल के मैनेजर से इन सामग्रियों पर जीएसटी में कटौती के लाभ के बारे में पूछा. इस पर उन्हें कटौती की जानकारी दी गई.
अखिलेश यादव ने योगी पर हमला करते हुए कहा, कल सीएम एक बोतल उठाकर दिखा रहे थे. जिसकी तस्वीरें कई जगहों पर पोस्ट की गई थी. क्या था उस बोतल में? क्रीम थी या शैंपू था? इसके बाद हंसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कोई साथी इसमें से बता रहा है कि शैंपू सस्ता हो गया है इसलिए मुख्यमंत्री जी शैंपू ले रहे हैं.
UP की सरकार हटेगी तो होगा विकास- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला. ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘यूपी में विकास तभी होगा जब यह सरकार हटेगी’.
वहीं, नए जीएसटी स्लैब पर उन्होंने कहा, ‘सरकार को यह समझने में नौ साल लग गए कि जीएसटी से लोगों को परेशानी हो रही है’.
अखिलेश यादव ने यह भी कहा, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. एक-एक विभाग में पड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है. BJP समय-समय पर षड्यंत्र करती है. हमें और आपको उलझाया हुआ है कि क्रीम और पाउडर में दो रुपये कम हो गए हैं.
PM मोदी ने किया यूपीआईटीएस-2025 का उद्घाटन
मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (यूपीआईटीएस-2025) का उद्घाटन किया. यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित हुआ.
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
6 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
14 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines