CBI Summoned Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने उन्हें समन भेजा है।सीबीआई सूत्र का कहना है कि सीआरपीसी की धारा 160 के तहत पूछताछ के लिए अखिलेश यादव को गुरुवार को तलब किया गया है।
क्या है अवैध खनन मामला
हमीरपुर में साल 2012 से लेकर 2016 के बीच अवैध रूप से खनन किया गया था। उस वक्त अखिलेश यादव की सरकार थी। इस मामले में सीबीआई ने साल 2019 में तत्कालीन जिलाधिकारी, खनन अधिकारी और कई लोक सेवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सरकारी कर्मचारियों पर आरोप है कि इन्होंने हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया था। इसी मामले में अखिलेश यादव 29 फरवरी को सीबीआई के सामने पेश होंगे।
यह भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा में क्यों जोड़ा गया न्याय शब्द? मोहब्बत की नगरी में संग आए राहुल-अखिलेश
खनिजों की चोरी का आरोप
सीबीआई ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि सरकारी कर्मचारियों ने निविदा प्रक्रिया का पालन नहीं किया और अवैध रूप से नए पट्टे दिए एवं पुराने पट्टों का रिन्यूअल किया। कई लोगों को अवैध रूप से खनन की परमिशन दी गई। इसके तहत आरोपियों ने खनिजों की चोरी एवं धन की उगाही की।
यह भी पढ़ें : यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर कैसे बनी बात? किसने निभाई अहम भूमिका
चुनाव आते ही नोटिस भी आ जाता है : अखिलेश यादव
इसे लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के सबसे ज्यादा निशाने पर सपा है और चुनावों के नजदीक आने के साथ ही नोटिस भी आते हैं। साल 2019 में भी मुझे नोटिस मिला था, क्योंकि तब भी लोकसभा चुनाव था। अब जब चुनाव आ रहा है तो मुझे फिर से नोटिस मिल रहा है। मैं समझता हूं कि जब चुनाव आएगा तो नोटिस भी आएगा। यह घबराहट क्यों है? अगर पिछले 10 वर्षों में आपने (भाजपा ने) बहुत काम किया है तो फिर आप क्यों घबराए हुए हैं? प्रधानमंत्री यहां एक्सप्रेसवे पर ‘हरक्यूलिस’ विमान से उतरे। यह समाजवादियों का काम था। आप देश में ऐसा राजमार्ग क्यों नहीं बना सकते जहां ‘हरक्यूलिस’ विमान उतर सके।
दिल्ली स्थिति सीबीआई दफ्तर बुलाए गए हैं अखिलेश यादव
सीबीआई यूपी अवैध खनन मामले की जांच कर रही है। इस मामले में गवाह के रूप में अखिलेश यादव को पेश होने के लिए समन भेजा गया है। उन्हें गुरुवार को दिल्ली स्थित सीबीआई दफ्तर बुलाया गया है। साथ ही समन में यह भी कहा गया है कि इस मामले में अखिलेश यादव से कुछ सवाल जवाब किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
13 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
14 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines