भाई प्रतीक यादव के निधन पर क्या बोले अखिलेश यादव? बिजनेस और हेल्थ पर किए चौंकाने वाले खुलासे

Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव ने अपने भाई प्रतीक यादव के निधन पर बड़ा बयान दिया है। आज सुबह जब वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से बातचीत में खुलकर बात की। उन्होंने भाई प्रतीक के बिजनेस और हेल्थ को लेकर भी काफी कुछ कहा।

Akhilesh Yadav

प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया। उन्होंने भाई प्रतीक और उसके निधन पर खुलकर बात भी की। प्रतीक को बुधवार सुबह करीब 6 बजे गंभीर हालत में लखनऊ के जिला अस्पताल में लाया गया था, जहां उन्हें पहली जांच में ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई के निधन की खबर मिलते अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

विज्ञापन

बिजनेस में नुकसान मेंटली डिस्टर्ब कर देता

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक यादव अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहता था। उसने 100 किलो से ज्यादा अपने वजन को कम करने के लिए बहुत मेहतन की थी। अब उसकी बॉडी देखने में काफी मजबूत, फिट और अच्छी थी, लेकिन अचानक पता नहीं क्या हुआ? प्रतीक का रियल एस्टेट का बहुत बड़ा बिजनेस था। वह अपने बिजनेस में काफी बिजी भी रहता था, लेकिन जब बिजनेस में नुकसान हो जाता है तो इंसान मानसिक रूप से परेशान हो ही जाता है।

विज्ञापन

2 महीने पहले ही हुई थी प्रतीक से मुलाकात

अखिलेश यादव ने बताया कि प्रतीक से वे करीब 2 महीने पहले मिले थे। तब उन्होंने प्रतीक को अपने बिजनेस पर ही फोकस करने की सलाह दी थी। बिजनेस को एक्सपैंड करने और आगे बढ़ाने के टिप्स भी दिए थे। प्रतीक बहुत अच्छा लड़का था और मेरी बहुत इज्जत करता था। सभी के साथ उसके संबंध अच्छे थे। हमारा पूरा परिवार इस दुख की घड़ी में साथ खड़ा है। मामले में परिवार जो भी फैसला करेगा, उसी के अनुसार कानूनी रास्ते पर आगे बढ़ा जाएगा और अपडेट दिया जाएगा।

डिप्रेशन और फेफड़ों की बीमारी के शिकार

जांच में खुलासा हुआ है कि प्रतीक यादव डिप्रेशन के शिकार थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं प्रतीक फेफड़ों की बीमारी से भी जूझ रहे थे। हालांकि अभी तक परिवार या डॉक्टरों ने उनकी बीमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही उनकी मौत होने की वजह बताई गई है। पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सार्वजनिक होने का इंतजार है। रिपोर्ट जारी होने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ