UP News: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। अखिलेश की ओर से ‘सच्चे हिंदुत्व’ को बचाने की जरूरत वाले बयान पर ओवैसी ने कहा था कि वह सिर्फ मुस्लिमों को बेवकूफ बना रहे हैं।
अखिलेश ने फिर सुनाया ‘सांड समाचार’
सोशल मीडिया पर अखिलेश पिछले कुछ समय में सड़क पर भिड़ते सांडों के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इसे लेकर ओवैसी ने कहा कि वह सिर्फ ‘सांड समाचार’ कर रहे हैं। हालांकि मंगलवार को अखिलेश ने एक बार फिर सांड समाचार सुना दिया। अखिलेश ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें दो सांड सड़क पर लड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस ट्वीट के साथ लिखा- आज का ‘सांड समाचार’ : फर्रुखाबाद प्रकरण आज का ‘सांड विचार’ : उप्र में अब ‘सांड युद्ध दर्शन’ को ‘स्टेट एडवेंचर’ घोषित कर देना चाहिए, इस चेतावनी के साथ कि आपकी जान के लिए राज्य की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1688853727594295296
एक तीर से दो निशाने
अखिलेश ने इस वीडियो के साथ एक तीर से दो निशाने साधे। उन्होंने एक ओर जहां राज्य की बीजेपी सरकार पर तंज कसा तो वहीं ओवैसी पर भी पलटवार कर दिया। बता दें कि कुछ समय पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर समाज को ‘बांटने’ और सत्ता हथियाने के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सच्चे हिंदुत्व को बचाने की आवश्यकता है।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1687507720168218625
अखिलेश ने इससे पहले 1 अगस्त को कौशांबी में लड़ते सांडों का वीडियो पोस्ट किया था। जबकि 4 अगस्त को उन्होंने आजमगढ़ का वीडियो पोस्ट कर इस समस्या पर ध्यान आकर्षित किया था।
इनपुट: मानस श्रीवास्तव
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
8 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines