अभितांशु, एटा (कासगंज)
SP Leader Vikram Yadav Alleged BJP Workers: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज की वोटिंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के कासगंज से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने आरोप लगाया है कि उनको गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेक्सा गाड़ी से उन्हें कुचलना चाहा। वारदात बूथ निरीक्षण करके वापस लौटते समय बीच सड़क अंजाम देने की कोशिश की गई। उन्होंने सदर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि क्या और कैसे हुआ?
5 हजार से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात
बता दें कि कासगंज, अमापुर,और पटियाली में मतदान के लिए करीब 600 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 1100 से ज्यादा पोलिंग बूथ बने हैं। चुनाव के मद्देनजर साढ़े 5 हजार पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। पोलिंग बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। तीनों क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर चेकिंग चल रही है।
सभी दलों के नेताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी और SP अपर्णा रजत कौशिक दल-बल के साथ इलाकों का जायजा लेते नजर आए। इतनी सुरक्षा के बीच भी इस तरह की घटना होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। इसलिए पीड़ित की शिकायत लेकर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए…Lalu Prasad Yadav का बड़ा बयान, Amit Shah पर पलटवार
उत्तर प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव मतदान भी हैं
बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज की वोटिंग चल रही है। 10 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। अखिलेश यादव और चिराग पासवान समेत कई दिग्गज नेता वोट डाल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल आदतन अपराधी नहीं…दिल्ली CM की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां
यह भी पढ़ें: जिंदादिल PM मोदी, दिल छू लेगा वीडियो; जानें क्यों प्रधानमंत्री ने सिक्योरिटी गार्ड को लगाई फटकार?
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
41 mins agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
14 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
16 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
16 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
18 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
19 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
20 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines